टॉप स्टोरीज़

3 की मौत: श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली नदी में गिरी, तीन लोगों की मौत, 25 से ज्यादा घायल….

दतिया 08 नवंबर 2022: मध्य प्रदेश के दतिया जिले में सोमवार रात बड़ा हादसा हो गया। श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली नदी में गिर गई। इससे तीन लोगों की मौत हो गई, वहीं 25 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। घायलों को दतिया और ग्वालियर के अस्पतालों में रेफर कर दिया गया है। ट्रैक्टर ट्रॉली में सवार लोग रतनगढ़ माता मंदिर से दर्शन करके लौट रहे थे।

सोमवार रात को एक ट्रैक्टर-ट्रॉली सिंध नदी में गिर गई। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है जबकि 20 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों को दतिया और ग्वालियर के अस्पतालों में रेफर कर दिया गया है। प्रशासन ने तीन लोगों की मौत की पुष्टि की है। ट्रैक्टर ट्रॉली में सवार लोग रतनगढ़ माता मंदिर से दर्शन करके लौट रहे थे। सूचना मिलते ही दतिया कलेक्टर संजय कुमार घटनास्थल पर पहुंचे।

ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार लोग भिंड जिले के दबोह थाना क्षेत्र के जाखोली बिंडवा गांव के रहने वाले हैं। सभी रतनगढ़ की माता के दर्शन करने गए थे। यहां सोमवार को मेला भी लगता है। मंदिर में जवारे चढ़ाने के बाद सभी लोग ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार होकर लौट रहे थे। ट्रैक्टर-ट्रॉली सेवढ़ा सनकुआं स्थित सिंध नदी के पुराने छोटे पुल से गुजर रही थी। इसी दौरान ट्रैक्टर-ट्रॉली का पहिया पुल में गड्‌ढे में फंस गया। इससे ट्रैक्टर ट्रॉली अनियंत्रित होकर पुल से नीचे जा गिरी। ट्रॉली में महिलाओं और बच्चों समेत करीब 30 लोग सवार थे।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने हादसे पर दुख जताया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा- दतिया में ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से हुई दुर्घटना में अनमोल जिंदगियों के असमय निधन का दुखद समाचार प्राप्त हुआ। ईश्वर से दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करे। मैं ईश्वर से घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने और शोकाकुल परिजनों को यह गहन दु:ख सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना करता हूं। ॐ शांति…

Back to top button