टॉप स्टोरीज़

3 रशियन जोड़ों ने हिंदू विधि-विधान से रचाई शादी,तीनो जोड़ों ने लिए सात फेरे

हरिद्वार 5 अक्टूबर 2023|विदेशी संस्कृति और नई-नई परंपराओं के साथ होने वाली हाई प्रोफाइल शादियां तो आपने खूब देखी होंगी, लेकिन आज हम आपको रूस के 3 जोड़ों की हिंदू रीति-रिवाज वाली शादी के बारे में बताने जा रहे हैं। इन 3 रशियन जोड़ों को भारतीय परंपरा इतनी भा गई कि उन्होंने हरिद्वार के एक आश्रम में हिंदू विधि विधान से शादी रचा ली। देसी बैंड पर बजतीं देसी धुनें और उन पर थिरकती विदेशी युवतियों को देखकर ऐसा लग रहा था कि कोई म्यूजिकल प्रोग्राम हो रहा है, लेकिन ये सब 3 रूसी जोड़ों की शादी के दौरान हो रहा था।

दूल्हों के साथी बारात में भारतीय धुनों पर डांस कर रहे थे. रूसी दूल्हों की बारात में रूसी नागरिकों का उत्साह देखते ही बन रहा था. बारातियों के साथ दूल्हा और दुल्हन ने भगवान के मंदिर में गए, वहां आशीर्वाद लिया और स्टेज पर चढ़कर एक दूसरे को वरमाला पहनाई. इतना ही नहीं रूसी जोड़ों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ अग्नि को साक्षी मानकर सात फेरे भी लिए और जीवन भर एक दूसरे के साथ रहने का वचन दिया.

हरिद्वार में निकली तीन रूसी दूल्हों की बारात, भारतीय रीति रिवाज से किया विवाह, शादी में जमकर थिरके विदेशी बारात सनातन संस्कृति के प्रति पाश्चात्य देशों के नागरिकों का प्रेम अक्सर देखने को मिलता है. ऐसा ही कुछ धर्म नगरी हरिद्वार में उस समय देखने को मिला जब अखंड आश्रम में रूस के तीन नवयुवक जोड़ों ने भारतीय संस्कृति और धार्मिक विधि विधान के साथ विवाह किया. हालांकि पितृपक्ष में कराए गए इस वैवाहिक समारोह पर कई सवाल भी खड़े किए जा रहे हैं.

वैदिक मंत्रोच्चार के बीच जोड़ों ने लिए 7 फेरे
वरिष्ठ संत स्वामी परमानंद गिरि के मुताबिक, भारत की परिवार व्यवस्था से प्रभावित होकर रूसी नागरिकों ने वैदिक परंपरा से शादी करने का फैसला लिया। विवाह के दौरान सभी रीति-रिवाजों का पालन किया गया। पारंपरिक दूल्हों वाली लाल शेरवानी और पगड़ी पहन कर सजे तीनों दूल्हों की बारात निकाली गई, जिसमें उनके साथियों ने भारतीय धुनों पर जमकर डांस किया। बारात में रूसी नागरिकों का उत्साह देखते ही बन रहा था। दूल्हा और दुल्हन ने भगवान के मंदिर में आशीर्वाद लिया और एक-दूसरे को वरमाला पहनाई। इसके बाद उन्होंने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच अग्नि को साक्षी मानकर 7 फेरे भी लिए और जीवन भर एक दूसरे के साथ रहने का वचन दिया।

Back to top button