हेडलाइन

4 लाख की लूट, 4 आरोपी और 14 घंटे तक पीछा… : फास्ट ट्रैक स्टीकर और EMI नंबर से खूंखार लूटेरों तक पहुंची दुर्ग पुलिस….बिहार जाने वाली ट्रेन पहुंचती, उससे पहले ही पहुंची पुलिस… SP अभिषेक पल्लव ने बताया ….

दुर्ग 21 अक्टूबर 2022। 4 लाख की लूट, 4 आरोपी और 14 घंटे तक पीछा….. अमलेश्वर में दिन दहाड़े दरिंदगी दिखाते हुए लूट की जिस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया गया था, उन चारों खूंखार लूटेरों को दुर्ग पुलिस ने 14 घंटे तक पीछा कर दुर्ग से 650 किलोमीटर दूर बनारस में धर दबोचा है। चारों आरोपी बनारस से बिहार भागने की फिराक में थे, लेकिन ट्रेन पहुंचती, उससे पहले ही दुर्ग पुलिस पहुंच गयी। चारो आरोपी बिहार के रहने वाले हैं। उनमें से एक मुजफ्फरपुर, एक गया और एक बिहार के छपरा जिले के रहने वाला है।

घटना के बारे में NW न्यूज 24 से दुर्ग एसपी अभिषेक पल्लव ने बताया कि वारदात को अंजाम देने के बाद एक आरोपी बाइक में और बाकी आरोपी कार से फरार हुए। बाद में कुछ दूरी बाइक संदिग्ध हालत में मिली, जबकि बाइक के साथ-साथ कुछ दूरी पर एक कार को जाते हुए भी सीसीटीवी में देखा गया था। दुर्ग पुलिस ने जब संदिग्ध हालत में मिली बाइक को लेकर पता किया तो पता चला कि बाइक को पुराने मालिक ने एक सौरभ कुमार सिंह नाम के युवक को 15 दिन पहले ही बेचा गया था। जब बाइक के पुराने मालिक को फोटो दिखाया गया तो सौरभ कुमार सिंह के बारे में पता चला।

उसी तरह कार को लेकर पता किया गया तो उसका भी पता चला कि जिसने कार खरीदी थी, उसका बहनोई अभिषेक कुमार झा कार चला रहा था। पुलिस जब संदेही के हुलिये और फोटो के आधार पर संदेही की तस्दीक कर ली तो जांच बिछाया गया। कार में फास्ट ट्रैक लगा था, जिसकी वजह से जिन-जिन टोल नाकों से वो गुजरे, वहां-वहां उनका ट्रैस पुलिस को मिलता रहा। वहीं सौरभ का एक मोबाइल 13 अक्टूबर को बंद हुआ था, उसी IMEI नंबर पर एक दूसरा सिम चालू हुआ तो पुलिस को लोकेशन ट्रैस करने में और भी ज्यादा आसान हो गया।

एयरटेल के टावर में लगातार आरोपियों का ठिकाना मिलता रहा, जिसकी वजह से पुलिस का काम और भी आसान हो गया। चारों आरोपियों ने बनारस में कार छोड़ी और फिर रेलवे स्टेशन पहुंचे, जहां से वो सभी बिहार भागने की फिराक में थे। इसी दौरान दुर्ग पुलिस पहुंच गयी और फिर चारों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस टीम सभी को लेकर दुर्ग आ रही है। उसके बाद पुलिस को पूरी पुछताछ में अन्य लोगों तक पहुंचने में मदद मिलेगी

ये आरोपी पकड़े गये..

1=सौरभ कुमार सिंह पिता अर्जुन सिंह उम्र 24 निवासी ग्राम दंडीबाग थाना गया जिला गया
2=अभय कुमार भारती उर्फ बाबू पिता वंश राज भारती उम्र 18 निवासी बामणिया थाना धानापुर जिला चंदौली
3=आलोक कुमार यादव पिता सतेंद्र यादव उम्र 18 साल ग्राम पहलेजा सापुदियारा थाना सोनपुर छपरा
4अभिषेक कुमार झा पिता अवध किशोर झा उम्र निवासी ग्राम रजला जिला मुजफ्फरपुर

Back to top button