टेक्नोलॉजी बिज़नेसटॉप स्टोरीज़

TMC नेता के पास निकला नोटों का पहाड़, आयकर के छापे में 15 करोड़ से ज्यादा बरामद….

कोलकाता 12 जनवरी 2023: इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता और मुर्शिदाबाद में बुधवार-गुरुवार को करीब 28 जगहों पर छापेमारी की। इसमें 15 करोड़ रुपए कैश बरामद हुए हैं। इनमें 11 करोड़ रुपए अकेले तृणमूल कांग्रेस (TMC) विधायक जाकिर हुसैन के घर और कारखाने से मिले हैं।

पश्चिम बंगाल की राजनीति में एक बार फिर नोटों के पहाड़ ने दस्तक दे दी है। पार्थ चटर्जी और उनसे जुड़े शिक्षा घोटाले के बाद एक बार फिर टीएमसी विवादों में है। मुर्शिदाबाद से टीएमसी विधायक जाकिर हुसैन के घर से 10.90 करोड़ रुपये बरामद हो गए हैं। इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने बुधवार को देर रात जाकिर हुसैन के घर, उनकी कई फैक्ट्रियों पर रेड डाली थी। उस रेड के दौरान ही इतना कैश बरामद हुआ है। विधायक जरूर दावा कर रहे हैं कि उनके पास इस कैश से जुड़े सारे डॉक्यूमेंट मौजूद हैं, लेकिन एजेंसियों ने अपनी जांच शुरू कर दी है।

हुसैन मुर्शिदाबाद जिले के जंगीपुर से टीएमसी विधायक हैं। वे ममता बनर्जी की सरकार में श्रम मंत्री भी रह चुके हैं। हुसैन बिड़ी बनाने की फैक्ट्री चलाते हैं। वे राइस और तेल मिल के भी मालिक हैं।​​​​​​ मुर्शिदाबाद में ही दो और बीड़ी फैक्ट्रियों से लगभग 5.5 करोड़ जब्त किए गए।

एक अधिकारी ने बताया कि हुसैन के घर से लगभग 1 करोड़ जब्त किए गए थे, जबकि उनके राइस मिल से लगभग 10 करोड़ जब्त किए गए। इस तरह कुल मिलाकर 11 करोड़ की नकदी जब्त हुई। हालांकि हुसैन का दावा है कि उनके पास दस्तावेज हैं। यह पैसा उनके कारखाने और मिलों में काम करने वाले मजदूरों को दिया जाना था।

जाकिर ने बताया कि उनकी फैक्ट्रियों में 7 हजार मजदूर काम करते हैं। उन्हें पैसा देना था। मेरे घर और मिलों से जो पैसा जब्त किया गया, वह मजदूरों और किसानों को दिया जाना था। हमने उन्हें दस्तावेज दिखाए हैं। सुरक्षा कारणों से हमें कभी-कभी नकदी घर पर रखना पड़ता है। मैं नियमित तौर पर टैक्स चुकाता हूं। हमने अधिकारियों के साथ भी सहयोग किया है।

Back to top button