अभिनेता रजनीकांत बने नाना, जनीकांत की बेटी सौंदर्या ने दूसरे बच्चे को दिया जन्म…

मुंबई 13 सितम्बर 2022 : बधाई हो! साउथ सुपरस्टार रजनीकांत के घर किलकारियां गूंज रही हैं। रजनीकांत नाना बन गए हैं। एक्टर की बड़ी बेटी सौंदर्या रजनीकांत दूसरी बार मां बन गई हैं। सौंदर्या ने बेबी बॉय को जन्म दिया है। सौंदर्या रजनीकांत ने अपने न्यूली बॉर्न बेटे का नाम भी फैंस संग शेयर कर दिया है।

Telegram Group Follow Now

अभिनेता रजनीकांत की छोटी बेटी सौंदर्या रजनीकांत ने अपने दूसरे बच्चे को जन्म दिया है। सौंदर्या ने रविवार रात अपने बच्चे के जन्म की खबर इंस्टाग्राम पर साझा की। उन्होंने खुलासा किया कि नवजात शिशु का नाम वीर रखा गया है। उन्होंने अपने गर्भावस्था की पूरी यात्रा को दर्शाती तस्वीरों के साथ लिखा, ‘ईश्वर की असीम कृपा और हमारे माता-पिता के आशीर्वाद से विशगन, वेद और मैं वेद के छोटे भाई वीर रजनीकांत वनंगमुडी का 11 सितंबर 2022 को स्वागत करते हुए हम बेहद खुश हैं।’

नवजात शिशु सौंदर्या की व्यवसायी विशगन से पहली संतान है. बता दें कि जोड़े ने 2019 में शादी की थी। सौंदर्या के पति व्यवसायी अश्विन रामकुमार हैं जिन्हें उनकी पहली शादी से उनका एक बेटा भी है जिसका नाम वेद है। अपने पिता रजनीकांत अभिनीत फिल्म ‘कोचादाइयां’ (2014) से मशहूर फिल्म निर्माता ने डॉक्टरों की टीम का भी धन्यवाद किया। सौंदर्या को प्रशंसकों और फिल्म उद्योग से जुड़े सहयोगियों समेत अभिनेता अभिषेक बच्चन से बधाई संदेश मिले हैं।

सौंदर्या रजनीकांत की पोस्ट को हजारों लोग लाइक कर चुके हैं। बेबी बॉय के जन्म पर हर कोई उन्हें बधाइयां दे रहा है। एक यूजर ने लिखा- क्यूट सुपरस्टार है। एक दूसरे यूजर ने लिखा- बहुत-बहुत बधाई। सौंदर्या और विशगन की शादी 2019 में हुई थी। वीर दूसरी शादी से उनका पहला बच्चा है। इससे पहले सौंदर्या की शादी अश्विन रामकुमार से हुई थी और उनसे सौंदर्या को पहला बेटा वेद हुआ था। सौंदर्या के वर्क फ्रंट की बात करें तो उन्होंने असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर अपने करियर की शुरुआत की थी। उनकी डायरेक्टोरियल डेब्यू फिल्म Kochadaiiyaan थी। सौंदर्या को बेटे के जन्म पर हम भी ढेर सारी बधाइयां देते हैं।

Related Articles

NW News