मनोरंजनहेल्थ / लाइफस्टाइल

कृष्ण भक्ति में डूबी एक्ट्रेस, फेक MMS वीडियो लीक होने पर झेली थी बदनामी

वायरल वीडियो: भोजपुरी सिनेमा की फेमस एक्ट्रेस प्रियंका पंडित इनदिनों लगातार चर्चा में बनी हुई हैं। प्रियंका का एक अलग ही रूप उनके फैंस को देखने को मिल रहा है। ग्लैमरस अवतार और मोह माया छोड़कर प्रियंका अब भक्ति के रंग में रंगी नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस का ये भक्तिमय अंदाज भी फैंस को काफी पसंद आ रहा है। उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर कई सारी तस्वीरें और वीडियोज मौजूद हैं।

https://www.instagram.com/reel/CowHKseAH9e/?utm_source=ig_web_copy_link

भोजपुरी एक्ट्रेस प्रियंका पंडित चकाचौंध भरी दुनिया को त्याग कर खुद को कृष्ण भक्ति में समर्पित कर दिया है। प्रियंका से पहले कई और एक्ट्रेसेस इस राह पर चल चुकी हैं। वहीं अब प्रियंका पंडित भगवान कृष्ण की आराधना करती दिख रही हैं। प्रियंका ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कई कृष्ण की पूजा अर्चना करते हुए कई तस्वीरें और वीडियो पोस्ट किए हैं। उनके इस अवतार को फैंस काफी पसंद तो कर रहे हैं, लेकिन उन्हें यकीन नहीं हो पा रहा है कि भोजपुरी सिनेमा की बोल्ड और ग्लैमरस एक्ट्रेस इतनी बड़ी कृष्ण भक्त भी हो सकती हैं।

https://www.instagram.com/reel/CfeJb3RAC2i/?utm_source=ig_web_copy_link

भोजपुरी एक्ट्रेस प्रियंका पंडित का बदला हुआ अवतार देखकर कई लोग हैरान हैं। एक्ट्रेस के सोशल मीडिया हैंडल पर कई ऐसी तस्वीरें और वीडियोज हैं, जिनमें वो कन्हैया संग बातचीत करते और उनकी भक्ति में डूबी नजर आ रही है। रिपोर्ट्स की मानें तो प्रियंका अपना ज्यादातर समय वृंदावन में बिताती हैं। मौका मिलते ही एक्ट्रेस बांके बिहारी के दर्शन करने पहुंच जाती है।

https://www.instagram.com/p/CpAWBMbta8b/?utm_source=ig_web_copy_link

एक्ट्रेस ने श्री कृष्ण संग एक तस्वीर शेयर करके उन्हें दोस्त बताया। एक्ट्रेस ने लिखा- मेरे प्यारे सखा। आपने मेरा जीवन बदल दिया. क्या कहूं आप मेरे सबकुछ हो। भक्ति में आगे लेके जाएं बस यही मांगती हूं।

https://www.instagram.com/reel/Co88bJ8AG2f/?utm_source=ig_web_copy_link

Back to top button