हेडलाइनBusinessबिग ब्रेकिंग

क्रेडा की उपलब्धि में एक और ताज: ICC राज्य स्तरीय उत्कृष्टता पुरस्कार से सम्मानित, विष्णु सरकार की नवीन ऊर्जा क्षेत्र में कार्यों को केंद्र ने भी सराहा

रायपुर 24 फरवरी 2024। क्रेडा की उपलब्धियों में एक और नया ताज जुड़ गया है। क्रेडा को इंडियन चेम्बर ऑफ कॉमर्स ने राज्य स्तरीय उत्कृष्ट पुरस्कार से सम्मानित किया है। दिल्ली में क्रेडा CEO राजेश सिंह राणा को नवीन व नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय निदेशक के हाथों सम्मानित किया गया। दरअसल अक्षय ऊर्जा के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ विगत कई वर्षों से जन कल्याण परियोजनाओं का सफल क्रियान्वयन कर राज्य में ऊर्जा की आपूर्ति को सुनिश्चित कर रहा है। इस दिशा में क्रेडा द्वारा सक्रिय पहल कर घर-घर तक सौर ऊर्जा को पहुंचाने का सफलतापूर्वक प्रयास किया जा रहा है।

 

क्रेडा ने कृषि, स्वास्थ्य, शिक्षा एवं पहुंचविहीन क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति हेतु विभिन्न प्रकार की योजनाओं का संचालन किया है। वहीं, इन योजनाओं के सफलतापूर्वक क्रियान्वयन से क्रेडा ने देश में अपनी अलग पहचान बनाई है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के कुशल नेतृत्व में क्रियान्वित राज्य नोडल एजेंसी छत्तीसगढ़ राज्य अक्षय ऊर्जा विकास अभिकरण (क्रेडा) को इंडियन चेम्बर ऑफ कॉमर्स (ICC) की तरफ से इंडियन हैबिटेट सेंटर, नई दिल्ली में आयोजित समारोह में सम्मानित किया गया। क्रेडा को “राज्य स्तरीय उत्कृष्ट पुरस्कार से सम्मानित किया गया। क्रेडा को यह राष्ट्रीय पुरस्कार नवीन एवं नवीकरणीय ऊंर्जा तथा ऊर्जा दक्षता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य कर कार्बन उत्सर्जन में कमी लाने के लिए प्रदान किया गया है।

 

अवार्ड समारोह में क्रेडा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी राजेश सिंह राणा को  नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय की निदेशक सुमन चंद्रा अवार्ड दिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में केन्द्रीय मंत्री नितिन जयराम गडकरी, सुदीप जैन, अतिरिक्त सचिव, नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय व अनिल राज़दान, पूर्व सचिव, ऊर्जा मंत्रालय, भारत सरकार, जगत नारायण बैगा, कार्यपालन अभियंता, क्रेडा भी उपस्थित थे।

Back to top button