शिक्षक/कर्मचारी

सहायक शिक्षक फेडरेशन चुनाव : सरगुजा और बलौदाबाजार जिलाध्यक्ष का हुआ चुनाव… उधर जांजगीर ब्लाक अध्यक्ष का सर्वसम्मिति से चुनाव… देखिये किस-किस पर सहायक शिक्षकों ने जताया भरोसा

रायपुर 29 अगस्त 2022। छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक फडरेशन में ब्लाक अध्यक्ष के साथ-साथ अब जिलाध्यक्षों का भी चुनाव शुरू हो गया है। अगले महीने होने वाले प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव से पहले जिलाध्यक्षों के चुनाव का सिलसिला लगातार जारी है। रविवार को प्रदेश के तीन जिले धमतरी, बस्तर और महासमुंद जिले का चुनाव हुआ था, वहीं आज चुनाव प्रर्यवेक्षक की मौजूदगी में सरगुजा और बलौदाबाजार में जिलाध्यक्ष का चुनाव हुआ।

संदीप पांडेय दूसरी बार बने सरगुजा जिलाध्यक्ष

संदीप पांडेय पर दूसरी बार सरगुजा जिला के सहायक शिक्षकों ने भरोसा जताया है। छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक फेडरेशन जिला अध्यक्ष सरगुजा का निर्वाचन प्रदेश उपाध्यक्ष शिव मिश्रा एवं निर्वाचन अधिकारी शैलेश गुप्ता की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। इसमे संदीप पाण्डेय सरगुजा जिले के पुनः जिला अध्यक्ष बनाए गए इस अवसर पर सत्यप्रकाश सिन्हा, नान साय मिंज, शैलेश पांडेय, शैलजा शुक्ला, शिवचरण नागेश, राकेश गुप्ता, प्रमोद सोनी, धनंजय सिंह, मुकेश सिन्हा, संतोष यादव, सुरेंद्र पैकरा, सुषमा गुप्ता ऋषिकेश तिवारी, विकास भगत सहित जिले के सैकड़ों सहायक शिक्षक उपस्थित रहे।

कोमल साहू बलौदाबाजार जिलाध्यक्ष बने

कोमल साहू बलौदाबाजार सहायक शिक्षक फेडरेशन के नये जिलाध्यक्ष बने हैं। चुनाव का संचालन निर्वाचन प्रभारी व प्रदेश मीडिया प्रभारी राजू टंडन ने किया। इस दौरान पहले आम सहमति बनाने की कोशिश की गयी, लेकिन आम सहमति नहीं बनने पर चुनाव कराया गया। कोमल साहू और राम करेट जोशी के बीच हुए चुनाव में कोमल साहू ने जीत दर्ज की। कोमल साहू के पक्ष में 4 वोट पड़े, जबकि राम करेट जोशी के पक्ष में दो ब्लाक अध्यक्षों ने वोट किया। चुनाव प्रभारी राजू टंडन ने निर्वाचित जिलाध्यक्ष कोमल साहू को प्रमाण पत्र दिया। इस दौरान रायपुर जिलाध्यक्ष हेमकुमार साहू भी मौजूद थे।

रामलाल निराला बने जैजैपुर ब्लॉक अध्यक्ष

छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक फेडरेशन ब्लॉक इकाई जैजैपुर के ब्लॉक अध्यक्ष का चुनाव सतनाम भवन मे सम्पन्न हुवा। जिसमें रामलाल निराला  को ब्लॉक के सभी शिक्षकों द्वारा सर्वसम्मति से ब्लॉक अध्यक्ष चुना गया। निर्वाचन अधिकारी श्री रामेश्वर प्रसाद आदित्य  के द्वारा निर्वाचन सम्पन्न कराया गया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से चंद्रप्रकाश तिवारी, बिहारी लाल बरेठ, भोलाशंकर साहू,रविन्द्र नाथ मिश्रा,चंद्रभान कश्यप, भानू चन्द्रा, दिलीप देवांगन,राधेश्याम यादव,कुमार जीव खटर्जी, राजकुमार चन्द्रा, गोरेलाल साहू,संतकुमार बर्मन,टीकाराम साहू,लकेश्वर रात्रे,राजकुमार धार्या,पुष्पेंद्र सिदार,संयोगिता रात्रे,सुलक्षणा सिंह, सरिता रानी ,नर्मदा कंवर,देवकुमारी चन्द्रा,रामदयाल कंवर,कृष्ण कुमार राठिया,एवं जैजैपुर  ब्लॉक के समस्त शिक्षक शिक्षिकायें मौजूद रहे।

Back to top button