मनोरंजन

कलाकार के नाम पर फेक आईडी बनाकर ठगी की कोशिश,…. फिल्मों में काम दिलाने के नाम पर लड़कियों से मांगे रुपए और तस्वीरें….

रायपुर 19 अगस्त 2022 : छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले से एक मामला सामने आ रहा है जो रायगढ़ के रहने वाले सिंगर नितिन दुबे से जुड़ा है। मामला ये है की सिंगर नितिन दुबे के नाम से कोई फेक आईडी बनाकर लोगों से रुपए लेने और तस्वीरें मंगाकर उसका गलत इस्तेमाल करने की कोशिश की गई है। छत्तीसगढ़ी गायक नितिन ने इस मामले की शिकायत रायगढ़ के एसपी से की है। अब पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

नितिन दुबे के नाम पर फेक आईडी बनाने वालों ने लड़के लड़कियों को फिल्मों में काम दिलाने का झांसा देकर लाखो रुपए ऐंठने की कोशिश की है। माना जा रहा है कि बहुत से लोगों से नितिन के नाम पर फर्जी आईडी बनाने वालो ने अब तक काफी लोगों को अपना शिकार बना चुके हंगे। नितिन की अच्छी फैन फॉलोइंग होने का अपराधी गलत फायदा उठा रहे हैं। लड़कियों को मैसेज करके उनकी तस्वीरें मांग रहे हैं।

नितिन ने बताया कि, उनके नाम पर कुछ लोगों ने फेक आईडी बनाकर लोगों से रुपए लेने और तस्वीरें मंगाकर ब्लैकमेलिंग की जा रही है। नितिन का कहना ये भी है कि, कोई उनकी छवि खराब करने की साजिश के तहत ऐसा कर रहा है। नितिन छत्तीसगढ़ी फिल्म इंडस्ट्री के एक प्रोफेशनल सिंगर हैं। इस बात का नितिन को तब पता चला जब नितिन एक फिल्म के प्रमोशन के लिए हाल ही में रायपुर आये थे। तब नीतित से एक लड़की मिली और लड़की ने अपने बारे में बताया। लकिन नितिन ने लड़की को पहचानने से मन किया, तो लड़की से पूछने पर कहने लगी कि आप तो मेरे साथ फेसबुक पर काफी चैटिंग करते हैं लेकिन मुझे यहां पहचान नहीं रहे हैं। यह सुनकर नितिन हैरान हो गए। दरअसल उन्होंने कभी इस लड़की से बातचीत नहीं की थी। लड़की ने बताया कि फेसबुक पर नितिन ने उनसे बातचीत की है। जांच करने पर पता चला कि, नितिन के नाम पर कोई फेक आईडी बनाकर इसी तरह लड़कियों से बातचीत कर रहा है।

Back to top button