हेडलाइन

जांजगीर में प्रतिष्ठा की लड़ाई: आज मल्लिकार्जुन खड़गे की सभा, मुख्यमंत्री भी जांजगीर में संभालेंगे चुनावी कमान, PM भी कर चुके हैं सभा

जांजगीर चांपा 30 अप्रैल 2024। तीसरे चरण के चुनाव के लिए भाजपा कांग्रेस ने पूरी ताकत झोंक दी है। एक-एक सीट को दोनों पार्टियों ने प्रतिष्ठा का सवाल बनाया है। आज जांजगीर चांपा में भाजपा की तरफ से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मोर्चा संभालेंगे, तो ही दूसरी तरफ कांग्रेस की तरफ से चुनावी कमान राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे संभालेंगे। अब से कुछ देर बाद खड़गे जांजगीर में बड़ी चुनावी सभा लेंगे। तीसरे चरण में खरगे की यह पहली सभा है कांग्रेस में इसे लेकर पूरी ताकत झोक दी है।

चांपा के भालेराव मैदान में मल्लिकार्जुन खड़गे की सभा होगी। इससे पहले PM मोदी भी जांजगीर में चुनावी सभा कर चुके है। जिसका जवाब अब खड़गे देंगे।

खड़गे का जांजगीर चांपा लोकसभा में दूसरी बार प्रवास पर है।राष्ट्रीय अध्यक्ष खड़गे महती आम सभा को संबोधित करेंगे।जांजगीर चांपा लोकसभा के प्रत्याशी शिव डहरिया के पक्ष में वोट की अपील करेंगे।

अनुसूचित जाति के लिए प्रदेश में आरक्षित एक मात्र सीट जांजगीर चांपा लोकसभा है।कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ प्रभारी सचिन पायलट,पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल,नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत,दीपक बैज सहित कई दिग्गज नेता मौजूद रहेंगे।

Back to top button