बिग ब्रेकिंगहेडलाइन

कर्मचारियों पर पर मधुमक्खी का हमला : नारेबाजी कर रहे थे कर्मचारी, तभी पर मधुमक्खियों ने कर दिया हमला, कई प्रदर्शनकारी मधुमक्खी के डंक से…

रायपुर 3 मार्च 2023। छत्तीसगढ़ कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन के आह्वान पर प्रदेश के कर्मचारियों और अधिकारियों के प्रदर्शन पर मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। आलम ये था कि प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों को भागकर जान बचानी पड़ गयी। इंद्रावती भवन में प्रदर्शन के बाद ज्ञापन सौंपने के लिए जाते समय मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। इससे लगभग 10 कर्मचारी मामूली घायल हो गए। राजेश पटेल (26 ), जयपाल सिंह (36), अंकुश साहू (27), सुप्रियो शील (22), मलिन कुंटे (35), शैलेन्द्र सोनी (58) ये कर्मचारी मधुमक्खियों के हमले से घायल हो गये।

हालांकि प्रदर्शन अप्रभावित रहा। बता दें कर्मचारियों ने भाग कर खुद को मधुमक्खियों के हमले से बचाया।लिपिक संवर्ग के वेतन विसंगति का निराकरण, सहायक शिक्षक एवं समस्त एलबी संवर्ग की पूर्ण सेवा की गणना, वेतन विसंगति एवं समस्त लाभ, शिक्षा विभाग संवर्ग, स्वास्थ्य विभाग संवर्ग, महिला बाल विकास, वन विभाग, पशुपालन सहित अन्य कर्मचारी विसंगति सहित 14 सूत्री मांगों के लिए 17 सितंबर 2021 को गठित पिंगुआ कमेटी की रिपोर्ट तत्काल सरकार को सौंपने श्ाामिल हैं।

Back to top button