बिग ब्रेकिंग

एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा, आपस में टकराई 11 गाड़ियां….कई की हालत गंभीर….

मुंबई 27 अप्रैल 2023: मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर एक बड़ा हादसा हो गया है। बताया जा रहा है कि यहां पर एक के बाद एक करके 11 गाड़ियां आपस में टकरा गई। यह हादसा खोपोली निकास के पास हुआ है।

पुणे मुंबई एक्सप्रेसवे पर एक भीषण हादसा हो गया। कुल ग्यारह वाहन आपस में टकरा गए हैं। इस हादसे के बाद एक चौपहिया वाहन दूसरे वाहन से टकरा गया। हादसा खोपोली निकास के पास हुआ। कुछ घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के कारण कुछ देर के लिए ट्रैफिक जाम हो गया। हादसे में कुल ग्यारह वाहन आपस में टकरा गए।

इस भयंकर हादसे में कई लोग घायल हुए हैं। मौके पर फौरन एम्बुलेंस भेजी गई। कई घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कुछ जख्मी लोगों की हालत नाजुक बताई जा रही है। मुंबई और पुणे को जोड़ने वाले एक्सप्रेसवे पर खुदबई के पास यह हादसा हुआ है। बताया जा रहा है कि एक्सप्रेसवे पर चल रही एक कार ने अचानक ब्रेक मारा और उसके बाद पीछे चल रही 11 गाड़ियां एक-दूसरे से टकरा गई। इस भीषण टक्कर में चार महिलाएं गंभीर रूप से घायल हुई हैं। वहीं हादसे के बाद पुणे से मुंबई की ओर आने वाला ट्रैफिक भी ब्लॉक हुआ है। जिन लोगों को छिटपुट चोटें आई हैं, उनका प्राथमिक उपचार किया जा रहा है। मौके पर रेस्क्यू के लिए पुलिस और प्रशासनिक अफसरों की टीम पहुंची हुई है।

मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर इस हादसे के बाद हड़कंप मच गया। एक साथ इतनी गाड़ियों की टक्कर के बाद अफरा-तफरी मच गई। भिड़ंत इतनी जोरदार थी कि कई गाड़ियां एक-दूसरे के ऊपर चढ़ गईं। वहीं मौके पर रेस्क्यू टीम ने पहुंचकर गाड़ियों में फंसे कई लोगों को बाहर निकाला। मेडिकल टीम भी मौके पर पहुंची। इस हादसे के बाद एक्सप्रेसवे पर जाम लग गया। इसकी वजह से पुणे से मुंबई की तरफ आ रहे ट्रैफिक को भी डायवर्ट किया गया। मौके पर आला प्रशासनिक अधिकारी डटे हुए हैं। घटना के बाद पुणे से मुंबई आ रहे तमाम लोग एक्सप्रेसवे पर फंस गए।

Back to top button