पॉलिटिकलहेडलाइन

भारत जोड़ो यात्रा : मरकाम प्रदेश की सात नदियों का पानी व माटी लेकर शामिल होंगे यात्रा में, राहुल गांधी करेंगे वृक्षारोपण, छग से 324 कांग्रेसी होंगे शामिल …संगठन महामंत्री ने जारी की लिस्ट

रायपुर 22 नवंबर 2022। राहुल गांधी के भारत जोड़ों यात्रा में छत्तीसगढ़ कांग्रेस के शीर्ष नेता, विधायक, मंत्री शामिल होंगे। 26 और 27 नवंबर को इंदौर में छत्तीसगढ़ के कांग्रेस 324 नेता शामिल होंगे। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रभारी पीएल पुनिया मोहन मरकाम, चरणदास महंत, टीएस सिंहदेव के अलावे सभी मंत्री, विधायक और पार्टी पदाधिकारी यात्रा में शामिल होंगे। संगठन महामंत्री अमरजीत चावला ने बताया कि इस दौरान छत्तीसगढ के सभी कांग्रेसी नेता राहुल गांधी के साथ भारत जोड़ो यात्रा में तीन दिन तक मौजूद रहेंगे। संगठन महामंत्री ने यात्रा में शामिल होने वाले कांग्रेस नेताओं की लिस्ट जारी की है।

मोहन मरकाम के नेतृत्व में प्रदेश की प्रमुख सात नदियों का पानी और माटी कलश लेकर शामिल होंगे। इस यात्रा में राहुल गांधी से वृक्षारोपण कराया जायेगा। मध्यप्रदेश में यात्रा के दौरान राहुल गांधी के साथ 324 कांग्रेसी शामिल होंगे। तय कार्यक्रम के मुताबिक 25 की शाम मरकाम इंदौर पहुंचेंगे। संगठन महामंत्री अमरजीत चावला ने बताया कि इस दौरान छत्तीसगढ के सभी कांग्रेसी नेता राहुल गांधी के साथ भारत जोड़ो यात्रा में तीन दिन तक मौजूद रहेंगे। 26 नवंबर,27 नवंबर ,28 नवंबर को छत्तीसगढ़ के कांग्रेसी नेता के साथ पीसीसी चीफ मोहन मरकाम भारत जोड़ो पदयात्रा में शामिल होंगे। जानकारी के मुताबिक छत्तीसगढ़ से लगभग 250 कांग्रेसी पदयात्रा में शामिल होंगे।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम इस बार छत्तीसगढ़ की माटी लेकर राहुल गांधी के साथ भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होंगे। इस यात्रा में सभी जिला अध्यक्ष और प्रदेश पदाधिकारी शामिल होंगे ।

Back to top button