मनोरंजन

BIG BOSS: बिग बॉस 16 के घर से बहार हुए Abdu Rozik….जानें क्या है वजह….

मुंबई 14 जनवरी 2023 बिग बॉस 16 के सबसे चहेते कंटेस्टेंट में से एक अब्दु रोजिक को इंडिया में ही नहीं बल्कि दुनियाभर में भी काफी पसंद किया जाता है। बिग बॉस के घर में कदम रखने के साथ ही अब्दु रोजिक की लोकप्रियता आसमान छू रही है। हालांकि अब अब्दु रोजिक बिग बॉस के घर से बेघर हो गए हैं। बिग बॉस के घर में अब्दु रोजिक का सफर आज के एपिसोड में समाप्त हो जाएगा।

इस बीच ध्यान देने वाली बात यह है कि अब्दु रोजित दर्शकों के कम वोटों की वजह से घर से बेघर नहीं हो रहे बल्कि बिग बॉस के साथ उनका कॉन्ट्रेक्ट खत्म हो गया है। जिस वजह से अब वह बिग बॉस के घर में नजर नहीं आएंगे। बिग बॉस के आज के एपिसोड में अब्दु रोजिक घरवालों से विदा ले लेंगे।


जिसके साथ ही मंडली समेत घर के बाकी सदस्य बुरी तरह टूट जाएंगे और फूट-फूट कर रोने लगते हैं। इस बीच शिव ठाकरे और निमृत कौर आहलूवालिया अब्दु के चले जाने से काफी ज्यादा परेशान नजर आते हैं। आइए जानते हैं बिग बॉस के आज के एपिसोड में क्या-क्या होने वाला है।

Back to top button