×
लोकप्रिय हमसे जुड़ें
WhatsApp Channel YouTube Google News Facebook X (Twitter) Pinterest
लोकप्रिय खोज
Wednesday, 26 Aug 2026 | मौसम लोड हो रहा है...

बिग ब्रेकिंग: छत्तीसगढ़ में कुछ देर में बड़ा ऐलान, खुलेगा 10,000 नौकरियों का पिटारा, मुख्यमंत्री की मौजूदगी में …

रायपुर 11 जनवरी 2024। छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए आज का दिन बहुत बड़ा होने वाला है। राज्य में आज 10,000 नौकरियों का पिटारा खुलने वाला है। शाम 7 बजे मुख्यमंत्री की मौजूदगी में राज्य सरकार और देश की बड़ी IT कंपनीज के बीच करार होने वाला है। आपको बता दें कि नया रायपुर जल्द ही IT सेक्टर के रूप में डेवलप होने वाला है। नया रायपुर के सेक्टर 21 में एक नयी IT इंडस्ट्री तैयार हुई है।

CBD  रिटेल कांप्लेक्स कई IT कंपनियों ने अपना वर्क स्पेश तैयार किया है। CBD रिटेल कांप्लेक्स में जिन दो नामचीन IT कंपनियों स्पेस दिया गया है, उससे करीब 10,000 युवाओं प्रत्यक्ष तौर पर नौकरियां मिलेगी। आज शाम राज्य सरकार के साथ इन्ही आईटी कंपनियों का करार होगा।दावा है कि इन कंपनियों के आते ही ना सिर्फ प्रदेश में नौकरियों की बाढ आयेगी, बल्कि प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से अन्य सेक्टर में भी ग्रोथ होगा। आज शाम 7 बजे छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए नए अवसर खुलने जा रहे हैं आज शाम 7:00 बजे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय नया रायपुर को आईटी हब बनाने हेतु आईटी कंपनियों को आकर्षक दर पर फर्निश्ड बिल्ड अप स्पेस आवंटित करने जा रही है ।

Advertisement

नवा रायपुर सेक्टर 21 आईटी कंपनियों का हब बनने जा रहा है । कम्पनियों की स्थापना के बाद यहां 10 हजार से ज्यादा युवाओं को रोजगार मिलेगा ।  मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एवं आवास एवं पर्यावरण मंत्री ओपी चौधरी के नवा रायपुर अटल नगर को इनोवेशन हब के रूप में विकसित किये जाने के संकल्प एवं मार्गदर्शन में नवा रायपुर अटल नगर में सर्विस सेक्टर उद्योगों को प्रोत्साहन दिये जाने हेतु अनुकूल नीति एवं परिस्थितियों का समग्र विकास किया जा रहा है। इस अनुक्रम में छत्तीसगढ़ को विकसित राज्य बनाने की संकल्पना को साकार करने हेतु आईटी कंपनियों को आकर्षक दर तथा शर्तों पर फर्निशड बिल्ट-अप स्पेस IT/ITes इकाई स्थापित किये जाने हेतु आबंटित किया जा रहा है।

प्रदेश में युवाओं के लिये रोजगार के नवीन अवसर सृजन किये जाने हेतु प्राधिकरण द्वारा राष्ट्रीय तथा अंतर्राष्ट्रीय IT/ITes कंपनियों को प्रदेश के विभिन्न तकनीकी शैक्षणिक संस्थानों से भी जोड़ा जा रहा है। तत्संबंध में प्राधिकरण द्वारा IT/ITes कंपनियों में कार्यरत युवाओं को उचित आवासीय सुविधायें उपलब्ध कराने हेतु छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मण्डल से समन्वय भी स्थापित किया गया है।

नवा रायपुर अटल नगर, सेक्टर-21 में प्राधिकरण द्वारा बहुमंजिला रिटेल काम्प्लेक्स तथा कमर्शियल काम्प्लेक्स का निर्माण किया गया है। उक्त बहुमंजिला काम्प्लेक्स में IT  कंपनियों को आबंटन हेतु लगभग 2,80,000 वर्गफीट बिल्ट-अप क्षेत्रफल चिन्हांकित किया गया है। जिसमें IT संबंधित कार्यालयों के संचालन से लगभग 10,000 कुशल रोजगार अवसरों का प्रत्यक्ष/अप्रत्यक्ष रूप से सृजन होगा ।

इस संबंध में प्रथम चरण में प्राधिकरण को 02 कंपनियों (M/s. Square Business Services Pvt. Ltd, Hyderabad, एवं M/s. Radical Minds Technologies Pvt Ltd., New Delhi) से आवेदन प्राप्त हुये हैं। दोनो आवेदकों का कुल वार्षिक टर्न ओवर रू. 110 करोड़ से उपर है, जिनमें वर्तमान में लगभग 6,500 कुशल कर्मचारी IT/ITes संबंधित गतिविधियों में कार्यरत है। आवेदनकर्ताओं द्वारा कुल 90,000 वर्गफीट के बिल्ट-अप हेतु आवेदन प्राप्त हुये है, जिससे लगभग 2,200 कुशल रोजगार के अवसरों का सृजन होना अपेक्षित है।

इस संबंध में प्राधिकरण द्वारा पुनः आवेदन आमंत्रित किये गये हैं, जिसमें M/s. Tele Performance Pvt. Ltd, Gurugram, एवं M/S. HRH Next Services Ltd., Hyderabad से आवेदन अपेक्षित है। उक्त कंपनियों द्वारा लगभग 1,60,000 वर्गफीट में IT/ITes इकाईयों के संचालन हेतु आवेदन किये जाने की संभावना है, जिससे लगभग 3,800 कुशल रोजगार के अवसरों का सृजन होना अपेक्षित है।

 

Nwnews24 Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

इनकी सभी खबरें पढ़ें →

ताज़ा खबरें

शिक्षक साझा मंच के तीखे तेवर से सरकार झुकी, शिक्षा मंत्री ने बातचीत के लिए शिक्षक नेताओं को बुलाया, रविंद्र राठौर भी रहेंगे मौजूद

RECOMMENDED
शिक्षक संघर्ष मोर्चा का गठन, शिक्षक हित में होगा निर्णायक संघर्ष; बोले- “हमने दिलाया है, हम ही दिलाएंगे”

शिक्षा मंत्री बिग ब्रेकिंग : शिक्षकों के जोरदार प्रदर्शन के बाद सरकार बातचीत को तैयार, शिक्षा मंत्री ने कल मोर्चा नेताओं को बुलाया

RECOMMENDED
Air Fryer Pizza Samosa Recipe

CG-खराब समोसा परोसने को लेकर विवाद, बीजेपी नेता के होटल संचालक बेटे पर युवक से मारपीट का केस

RECOMMENDED

CG TET न्यूज : तमिलनाडु मॉडल पर छत्तीसगढ़ में विशेष विधानसभा सत्र बुलाने की मांग, 80 हजार शिक्षकों को TET से राहत देने की अपील

RECOMMENDED

CG News:- लापरवाही पर भड़के कलेक्टर, बोले- अब फील्ड में दिखना चाहिए काम; रोज देनी होगी हिसाब, नक्शा बटांकन में तेजी लाने के निर्देश

RECOMMENDED

CG- फर्जी आईपीएस बन वीडियो कॉल कर बुजुर्ग से 35 लाख रुपए ठगने की थी तैयारी, पुलिस ने बचाई रकम

RECOMMENDED
DA MAHANGAI BHATTA

CG DA बढ़ा : सातवें वेतनमान के पेंशनरों का महंगाई भत्ता बढ़ा, जानिये अब कितना मिलेगा डीए, 1 जनवरी से मिलेगा एरियर्स का लाभ

RECOMMENDED
BADI KHABAR

हेमाबंद में पशु क्रूरता मामले बड़ा एक्शन: आरोपी पिता-पुत्र गिरफ्तार, पंचायत सचिव सस्पेंड, 126 पशुओं को गौशालाओं में सुरक्षित पहुंचाया

RECOMMENDED

TET मुक्ति रैली: सभी जिला मुख्यालयों में शिक्षक मोर्चा का हल्ला बोल, सरकार को दी आंदोलन तेज करने की चेतावनी

RECOMMENDED

छत्तीसगढ़ को पर्यटन के वैश्विक नक्शे पर लाने की तैयारी, पर्यटन मंत्री ने गिनाई उपलब्धियां, बोले, छत्तीसगढ़ पर्यटन को मिलेगी वैश्विक उड़ान, संस्कृति और विरासत को भी नई पहचान

RECOMMENDED

शिक्षा विभाग मीटिंग अपडेट: TET पर शिक्षा मंत्री का बड़ा संकेत, छत्तीसगढ़ के शिक्षकों को मिल सकती है राहत, लेकिन प्रमोशन पर क्या सोच रही है सरकार, पढ़िये ये रिपोर्ट

RECOMMENDED

TET के झमेले से मुक्ति चाहिए! बारिश में भी नहीं डिगे शिक्षक, पांच मांगों को लेकर शिक्षक मोर्चा की प्रदेशभर में रैली, TET की अनिवार्यता पर गरजे शिक्षक

RECOMMENDED

CG- SI सस्पेंड: अवैध वसूली की शिकायत पर ट्रेनी SI सस्पेंड, जांच अधिकारी से 7 दिन में मांगी रिपोर्ट

RECOMMENDED
धमतरी में 31 लोगों का कथित सामाजिक बहिष्कार, जमीन विवाद के बाद हुक्का-पानी बंद; कलेक्ट्रेट पहुंचे ग्रामीण

CG-जमीन विवाद के बाद 31 लोगों का कथित सामाजिक बहिष्कार, हुक्का-पानी बंद होने का आरोप; कलेक्ट्रेट पहुंचे ग्रामीण

RECOMMENDED

CG-चोरनी गैंग: रक्षाबंधन से पहले रायपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चेन स्नैचर गैंग की 2 महिला चोर गिरफ्तार; 12 लाख के जेवर जब्त

RECOMMENDED
प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा ने की नगरीय निकाय क्षेत्र की समीक्षा

CG-PM आवास पर 30 सितंबर की डेडलाइन, रायपुर में ई-बस के नए रूट; वेस्ट-टू-एनर्जी पर भी बड़ा प्लान, प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा ने की समीक्षा

RECOMMENDED

पुलिस थानों के CCTV पर हाईकोर्ट सख्त, कैमरे हर समय चालू रखने के निर्देश; रिकॉर्डिंग मिटने पर तय होगी जवाबदेही

RECOMMENDED

बिलासपुर एयरपोर्ट विस्तार में तेजी, AAI को ऑपरेशनल मेंटेनेंस सौंपने का प्रस्ताव; अगली सुनवाई 29 सितंबर को

RECOMMENDED

सिंगल यूज प्लास्टिक पर हाईकोर्ट सख्त, प्रदेशभर में करीब 10 लाख का जुर्माना; बिलासपुर में 386 किलो प्लास्टिक जब्त,मुख्य सचिव से फिर मांगा शपथपत्र

RECOMMENDED

दहेज में बाइक नहीं मिली तो पत्नी को किया प्रताड़ित, नवविवाहिता ने खुद को लगाई आग; पति गिरफ्तार

RECOMMENDED
× Promotion

BREAKING NEWS

शिक्षक साझा मंच के तीखे तेवर से सरकार झुकी, शिक्षा मंत्री ने बातचीत के लिए शिक्षक नेताओं को बुलाया, रविंद्र राठौर भी रहेंगे मौजूद