हेडलाइन

अनियमित कर्मचारियों की बड़ी बैठक… रमन सिंह पहुंचे मंच पर, बोले- सरकार बनने पर नियमितिकरण पर विचार होगा

रायपुर 15 जनवरी 2023। भाजपा की सरकार बनी, तो अनियमित कर्मचारियों की मांगों को पूरा किया जायेगा। ये घोषणा पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह ने अनियमित कर्मचारियों के साझा मंच पर की। अनियमित कर्मचारी महासंघ के आह्ववान पर आज एक बड़ी बैठक रखी गयी थी। बैठक में नियमितिकरण के मुद्दे पर आंदोलन की रणनीति पर भी विचार किया। इस बैठक में मुख्यमंत्री और पूर्व मुख्यमंत्री को भी बुलाया गया था। पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह आज प्रदर्शनकारियों के मंच पर पहुंचे और प्रदर्शनकारियों की मांगों पर अपनी सहमति दी।

रणनीति के तहत रविवार को प्रदेश के समस्त अनियमित कर्मचारी बूढ़ा तालाव धरना स्थल पर एकत्रित हुए। जहां महाबैठक में नए सिरे से आंदोलन की योजना बनाई गई। इस बैठक में आमंत्रण के अनुरूप पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह पहुंचे। उन्होंने सभा में कहा कि कर्मियों की मांगों पर भाजपा पूरी तरह सहमत हैं। अगली सरकार बनने पर उनकी मांगों को पूरा किया जाएगा।

10 दिन में सरकार बनने पर नियमितीकरण का वादा करने वाली सरकार 4 साल के बाद नियमितीकरण तो दूर हजारों कर्मचारियों की सेवाएं समाप्त कर नि चुकी है। इसके अतिरिक्त धरना प्रदर्शन करने वालों पर कानूनी प कार्यवाही, पुलिस कार्यवाही. गिरफ्तारी एवं जबरिया आंदोलन करने का दबाव भीप्रशासनिक व पुलिस अधिकारी निरंतर बनाए हुए हैं। ऐसी स्थिति में प्रदेश के कर्मचारियों का नियमितीकरण दिवास्वप्न साबित हो रहा है।

इस बैठक में सभी प्रकार के कर्मचारी शामिल होकर अपनी पीड़ा व्यक्त की। ठेका प्रथा, प्लेसमेंट को बंद करने का वादा निरंतर जारी रखी है। अनेक कर्मचारी आत्महत्या भी कर चुके हैं। इन सब परिस्थितियों में 2023 चुनावी वर्ष नहीं अपितु यह संघर्ष वर्ष साबित होगा।

Back to top button