ब्यूरोक्रेट्सहेडलाइन

भाजपा ने की कलेक्टर की शिकायत, कमिश्नर ने कलेक्टर से रिपोर्ट की तलब, ये लगाये गये थे गंभीर आरोप

बलौदाबाजार 16 नवंबर 2023। भाजपा की शिकायत पर कलेक्टर सह जिला निर्वाचन अधिकारी से रायपुर कमिश्नर ने जांच रिपोर्ट मांगी है। दरअसल बलौदाबाजार कलेक्टर चंदन कुमार की शिकायत 14 नवंबर को भाजपा ने की थी। शिकायत में कलेक्टर पर कई गंभीर आरोप लगाये गये थे। अब उसी शिकायत पर कमिश्नर ने कलेक्टर को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।

दरअसल भाजपा संयोजक विजय शंकर मिश्रा ने शिकायत दर्ज कराते हुए कलेक्टर पर आरोप लगाया था कि भाजपा कार्यकर्ताओं को लगातार चुनाव प्रचार से रोका जा रहा है। साथ ही भाजपा कार्यकर्ताओं को धारा 151 के तहत गिरफ्तार करने और अनावश्यक परेशान करने का आरोप लगाया गया था। इस मामले में भाजपा ने कलेक्टर के खिलाफ जांच और कार्रवाई की मांग की थी। अब उसी शिकायत के बाद कमिश्नर ने रिपोर्ट मांगी है।

Back to top button