हेडलाइन

ब्रेकिंग : कांग्रेस चुनाव समिति की बैठक 8 को…मुख्यमंत्री कल लौटेंगे रायपुर, पुनिया भी पहुंचेंगे देर शाम..

रायपुर 6 नवंबर 2022। भानुप्रतापपुर विधानसभा उपचुनाव को लेकर BJP और कांग्रेस दोनों पार्टियों ने कमर कस ली है। भाजपा ने प्रत्याशी चयन के लिए जहां चार सदस्यीय पर्यवेक्षक नियुक्त किये हैं, तो वहीं कांग्रेस ने प्रत्याशी के नाम पर मंधन के लिए 8 नवंबर को प्रदेश चुनाव समिति की बैठक बुलायी है। 8 नवंबर को सुवबह 11 बजे से होने वाली इस बैठक में भाग लेने के लिए प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया रायपुर कल आ रहे हैं।

प्रभारी पीएल पुनिया 7 नवंबर की शाम रायपुर पहुंचेंगे और पहले कांग्रेस के सीनियर लीडर्स के साथ बातचीत करेंगे। वहीं 8 नवंबर की सुबह प्रदेश चुनाव समिति की बैठक में भाग लेने के बाद वापस दिल्ली लौट जायेंगे। वहीं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी चार दिन के हिमाचल दौरे से कल शाम रायपुर लौट जायेंगे।

प्रदेश चुनाव समिति की बैठक में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया, प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम सहित अन्य तमाम समिति के सदस्य मौजूद रहेंगे।

कांग्रेस के सावित्री मंडावी का नाम फाइनल, भाजपा से नेताम आगे

कांग्रेस ने सावित्री मंडावी पर दांव खेलने की पूरी तैयारी कर ली है, जबकि भाजपा खेमे के ब्रह्मानंद नेताम का नाम आगे चल रहा है। इन अटकलों के के बीच भाजपा ने प्रत्याशी चयन के लिए प्रर्यवेक्षकों की नियुक्ति कर दी है।
भाजपा ने चार प्रर्यवेक्षकों की नियुक्ति की है। पूर्व मंत्री रामविचार नेताम, विधायक शिवरतन शर्मा, सांसद संतोष पांडेय और विधायक रंजना साहू को भाजपा ने प्रत्याशी चयन के लिए पर्यवेक्षक बनाया है।

Back to top button