हेडलाइन

ब्रेकिंग न्यूज: राजधानी में केंद्रीय मंत्री के घर युवक की हत्या,बेटे की पिस्टल से दोस्त के सिर पर दाग दी गोली,मंत्री ने कहा घटना के वक्त बेटा….!

लखनऊ 1 सितंबर 2023। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में BJP के केंद्रीय मंत्री के घर पर एक युवक को गोली मारकर हत्या कर दी गयी। बताया जा रहा है कि मंत्रीजी के इस मकान में उनका बेटा अकेले रहा करता था। घटना में मंत्री के बेटे की पिस्टल से वारदात को अंजाम दिया गया है। खून से लथपथ शव मकान के बेडरूम में मिला है। मृतक युवक का नाम विनय श्रीवास्तव है। बताया जा हरा है कि वह मंत्री कौशल किशोर के बेटे विकास उर्फ आशू का दोस्त था। वहीं केंद्रीय मंत्री ने घटना के वक्त बेटे का मौके पर नही होने की दलील दी जा रही है।

लखनऊ में मंत्री के बेटे के बंगले पर हुए इस हत्याकांड के बाद हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घटना की रात में मंत्री के बेटे के घर पर 6 लोग आए थे। देर रात तक घर में खाना पीना चला, इसके बाद ये घटना हुई। हत्या की जानकारी पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। इसके बाद शव को कब्जे में लिया गया है। पुलिस का कहना है कि युवक के सिर में चोट के निशान भी मिल हैं। मौका ए वारदात से एक पिस्टल भी मिली है। पिस्टल विकास किशोर की बताई जा रही है। हत्या के असल कारणों का अभी पता नही चल सका है। पुलिस लगातार वारदात से जुड़े कड़ियों को पिरोकर इस हत्याकांड की गुत्थी सुलझाने का प्रयास कर रही है।

उधर घटना के बाद मृतक के भाई ने बताया कि उसका भाई साजिश के तहत मारा गया है, उसकी हत्या की गई है। मृतक के भाई ने आरोप लगाते हुए सवाल उठाया है कि मंत्री का बेटा हमेशा कहीं भी जाते है तो पिस्टल लेकर जाते थे, कल क्यों नहीं ले गए ? दिल्ली जाते थे तो भाई को साथ लेकर जाते थे, कल क्यों नहीं लेकर गए ? वहीं इस घटना के बाद सांसद कौशल किशोर ने किसी भी साजिश से इनकार किया है। उन्होने बताया कि उनका बेटा फ्लाइट से दिल्ली गया था। दूसरे राज्य में लाइसेंस मान्य न होने से घर पर ही पिस्टल छोड़ गया था। बताया जा रहा है कि मृतक विनय श्रीवास्तव भाजपा कार्यकर्ता था।

लखनऊ के दुबग्गा स्थित जिस घर में वारदात हुई। वह मंत्री के बेटे विकास किशोर का है। विकास अपने पिता से अलग घर में अकेले रहता था। घटना की सूचना पर कौशल किशोर भी मौके पर पहुंचे। वहां मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा,घटना के वक्त उनका बेटा घर में नहीं था। मीडिया ने जब कौशल किशोर से घर में रहने वाले लोगों की जानकारी चाही, तो इस पर कौशल किशोर ने कहा कि ये तो मुझे नहीं पता। बेटा आशू कल दिल्ली चला गया था। एक लोग की तबीयत खराब थी, वो फ्लाइट से आ रहा है। मृतक विनय आप लोगों के साथ कब से था पूछे जाने पर .. जवाब में मंत्री ने कहा कि मृतक और उसका परिवार मेरा बहुत करीबी है।

विनय 2017 विधानसभा चुनाव से हम लोगों के साथ रहता था। मैं इस दुख की घड़ी में विनय के परिवार के साथ हूं। वहीं दूसरी तरफ मृतक विनय श्रीवास्तव के परिजनों ने ठाकुरगंज थाने में इस घटना की लिखित रिपोर्ट दर्ज कराया गया है। रिपोर्ट में जिक्र किया है कि मंत्री के घर में अजय रावत, शमीम, अंकित और बाबा रहते हैं। मृतक के भाई विकास का कहना है कि देर रात उसे इस घटना की जानकारी दी गयी। जब वह मौके पर पहुंचा, तो उसका भाई जमीन पर लहुलूहान हालत में पड़ा था।

Back to top button