हेडलाइन

CG बस एक्सीडेंट ब्रेकिंग : 2 बच्चों की मौत, 15 से ज्यादा घायल, घंटों बाद भी मृतकों को नहीं निकाला जा सका बाहर,NW न्यूज से SP बोले

कवर्धा 25 जून 2022। देर शाम हुए एक भीषण बस हादसे में दो बच्चों की मौत हो गयी, वहीं 15 सेज्यादा लोग घायल हो गये। घटना कुकदूर थाना क्षेत्र के पोलमी घाट(आगरपानी मोड) की है। हादसा उस वक्त हुआ, जब यूपी के सुल्तानपुर से एक बस बिलासपुर आ रही थी, तभी तेज रफ्तार बस खाई में गिर गयी। बस में 20 से ज्यादा लोग सवार थे। घटना की सूचना पर तत्काल कवर्धा एसपी लाल उम्मैद सिंह ने पुलिस पार्टी को मौके पर रवाना किया। घायल लोगों को अस्पताल पहुंचा गया है, वहीं 3 गंभीर रूप से घायल लोगों को रायपुर रेफर किया जा रहा है।

इधर घटना पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दुख जताया है। मुख्यमंत्री ने आज शाम कवर्धा से लगभग 70 किलोमीटर दूर पोलमी के पास बस के पलटने की जानकारी मिलते ही जिला प्रशासन को वहां प्रभावितों को तत्काल राहत पहुंचाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने घायल व्यक्तियों के त्वरित उपचार के भी निर्देश दिए हैं। यह घटना आज शाम कबीरधाम जिले के पंडरिया विकासखण्ड अंतर्गत पोलमी के पास आगरपानी मोड़ में हुई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कबीरधाम से प्राप्त जानकारी के अनुसार यह बस उत्तरप्रदेश के सुल्तानपुर से बिलासपुर लौट रही थी। इसमें घायल 15 व्यक्तियों को पास के कुकदूर के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र तथा पंडरिया के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कर उपचार किया जा रहा है।

 कवर्धा पुलिस अधीक्षक डा.लाल उमेद सिंह ने बताया कि ईलाहाबाद (हैदरगंज) से यात्री लेकर बिलासपुर जा रहीं बस खाई मे गिरी गई। इस हादसे में 20 से अधिक यात्री घायल हुए है। वही तीन यात्री बस के नीचे दबी हुई थी, जिसे बचाने के प्रयास में देर रात तक रेस्क्यू चलाया गया। खबर लिखे जाने तक दो बच्चों को नहीं निकाला जा सका है। दोनों बच्चों की मौत हो चुकी है, बच्चों की उम्र 9 साल और 11 साल की है। एक महासमुंद और दूसरा उड़ीसा का रहने वाला है। हादसा शाम 6.20 बजे हुआ है। बस तेज रफ्तार से आ रही थी। घाट वाले रास्ते में मोड होने के कारण बस 25 से 30 फीट नीचे खाई में जा गिरी। कुकदूर थाना से मिली जानकारी अनुसार यह यात्री बस क्रमांक एमपी 19, पी 2356 ईलाहाबाद से छत्तीसगढ़ की ओर यात्री लेकर आ रही थी। सभी कुकदूर थाना क्षेत्र के पोलमी घाट की घटना हुई। घाट होने के कारण यहां नेटवर्क की भी दिक्कत है।

Back to top button