ब्यूरोक्रेट्स

कैबिनेट न्यूज : 17 अक्टूबर को होगी कैबिनेट… दीपावली पूर्व तोहफे के आसार

रायपुर 5 अक्टूबर 2022। भूपेश कैबिनेट की अहम बैठक 17 अक्टूबर को होगी। बैठक सीएम हाउस में 11.30 से होगी। कैबिनेट में कई अहम प्रस्तावों पर मुहर लगेगी। बैठक से पहले मुख्यमंत्री किसान न्याय योजना के हितग्राहियों को 1700 करोड़ रुपये का भुगतान भी किया जायेगा। चर्चा ये भी है कि इस दौरान कर्मचारियों की मांगों पर भी विचार हो सकता है।

खासकर वो मांगें जिस पर दीपावली के पूर्व फैसला लिया जाना है। दीपावली के पूर्व कर्मचारियों को डीए की एक किश्त देने की भी बात चल रही है, लिहाजा डीए पर भी चर्चा हो सकती है। आकलन है कि इससे कदम से दीपावली के पूर्व बाजारों में ढ़ाई हजार करोड़ रूपये बाजार में आयेंगे।

Back to top button