क्राइम

कार हादसा : डैम घूमकर लौट रहे परिवार की कार का एक्सीडेंट….एक की मौत, 4 की हालत गंभीर… तेज रफ्तार कार पेड़ से टकरायी

राजनांदगांव 10 अप्रैल 2022। तेज रफ्तार कार पेड़ से टकरा गयी। घटना में 1 व्यक्ति की मौत हो गयी, वहीं 5 लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गये। घायलों में 4 की हालत गंभीर बनी हुई है। हादसा खैरागढ़ के सेंट्रल स्कूल के पास की है। तेज रफ्तार कार सड़क किनारे पेड़ से टकरा गयी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गये।

जानकारी के मुताबिक भिलाई और राजनांदगांव के रहने वाले दो परिवार के 7 लोग छिंदारी डैम घूमन गये थे, लौटने के वक्त कार पेड़ से टकरा गयी। घटना के बाद तत्काल स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को बाहर निकाला। मृतक का नाम मनीष है।

घायलों को राजनांदगांव मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है, घायल 5 लोगों में 4 की हालत गंभीर है। एक महिला की भी स्थिति गंभीर है। घटना के बाद पुलिस तत्काल पहुंची और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।  

Back to top button