ब्यूरोक्रेट्सहेडलाइन

CG- नियुक्ति: शिक्षा मंत्री के OSD होंगे टीआर साहू, ज्वाइंट कलेक्टर प्रकाश कोरी विशेष सहायक, स्वास्थ्य मंत्री, उद्योग मंत्री सहित इन मंत्रियों के भी अधिकारी-कर्मचारी नियुक्त

रायपुर 9 जनवरी 2024 । विष्णुदेव साय सरकार के कैबिनेट मंत्रियों के कामकाज ने रफ्तार पकड़ लिया है। मंत्रियों के स्टाफ और निज सहायकों के साथ-साथ ओएसडी की नियुक्ति भी हो रही है। जीएडी की तरफ से स्कूल शिक्षा व उच्च शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन के अलावे स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल और दयालदास बघेल के निजी स्थापना के लिए अधिकारी-कर्मचारी की नियुक्ति कर दी गयी है।

मनोज शुक्ला को शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल का निज सचिव नियुक्त किया गया है। वहीं संयुक्त कलेक्टर प्रकाश चंद्र कोरी को विशेष सहायक और जीएडी के स्टाफ आफिसर टीआर साहू को शिक्षा मंत्री ओएसडी बनाया गया है। उसी तरह से संतोष युद को शिक्षा मंत्री का निज सहायक बनाया गया है।

Back to top button