बिग ब्रेकिंग

दिग्विजय सिंह कांग्रेस के अध्यक्ष पद के लिए नामांकन फॉर्म लिया, बोले- कल भरूंगा पर्चा…

नई दिल्ली 29 सितंबर 2022 : कांग्रेस अध्यक्ष और राजस्थान CM विवाद के बीच दिग्विजय सिंह ने गुरुवार को कहा कि वे अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ेंगे। दिग्विजय दिल्ली में कांग्रेस दफ्तर पहुंचे। उन्होंने कहा कि मैं यहां नामांकन फॉर्म लेने आया हूं और कल नामांकन करूंगा।

कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने पार्टी अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल करने का फैसला किया है, जिसके लिए 17 अक्टूबर को चुनाव होना है। दिग्विजय सिंह आज गुरुवार को दिल्ली पहुंचे और सेंट्रल एलेक्शन अथॉरिटी से नॉमिनेशन फॉर्म लिया बताया गया कि इस संबंध में सभी जरूरी औपचारिकताएं पूरी कर ली गई हैं। हालांकि सिंह फिर भी आज अध्यक्ष पद के लिए अपना नामांकन दाखिल नहीं कर करेंगे। दरअसल मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम सिंह अध्यक्ष पद के लिए अपना नामांकन 30 सितंबर को दाखिल करेंगे, क्योंकि सेंट्रल एलेक्शन अथॉरिटी चेयरमैन अभी दिल्ली से बाहर से हैं।

दिग्विजय थोड़ी देर में गहलोत और सोनिया गांधी से मुलाकात करेंगे। इस बीच कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल भी दिल्ली पहुंचे हैं। उन्होंने कहा कि 1-2 दिन के अंदर राजस्थान का मामला सुलझ जाएगा। वेणुगोपाल ने सोनिया से मुलाकात के बाद यह बात कही।

सोनिया से गहलोत की मुलाकात भी थोड़ी देर में होने वाली है। माना जा रहा है कि इस मुलाकात के बाद राजस्थान पर भी फैसले का ऐलान किया जा सकता है।

Back to top button