हेडलाइन

CG BREAKING- तालाब में डूबकर 2 सगे भाईयों की मौत, 18 घंटे बाद रेस्क्यू टीम ने बरामद की लाश, गांव में पसरा मातम

कवर्धा 22 जुलाई 2022। कवर्धा जिला में दो सगे भाईयों की तालाब में डूबने से मौत हो गयी, घटना के करीब 18 घंटे बाद पुलिस और गोताखोरो की मदद से दोनों भाईयों का शव तालाब से निकाला जा सका हैं। वही दो भाईयों की मौत की खबर के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ हैं।

पूरा घटनाक्रम कवर्धा जिला के कुकदूर थाना क्षेत्र का बतया जा रहा हैं। यहां के ग्राम डेंगूरजाम क्षेत्र में रहने वाले रामा बैगा और फूल सिंग बैगा गुरूवार की दोपहर गांव के तालाब में नहाने गये थे। बारिश के कारण तालाब में पानी का स्तर बढ़ा हुआ था। लिहाजा तालाब की गहराई का अनुमान नही मिलने पर दोनों भाई एकाएक तालाब के गहरे हिस्से में पहुंच गये और डूबने लगे। मौके पर मौजूद लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी गयी।

इसके बाद कुकदूर थाना की टीम घटनास्थल पर पहुंचकर गोताखोरो की मदद से रेस्क्यू आपरेशन शुरू किया गया। शाम के वक्त अंधेरा होने के कारण पुलिस टीम को लाश नही मिल सका। इसके बाद आज सुबह एक बार फिर पुलिस और गोाताखोरो की टीम तालाब में डूबे दोनों भाईयों की तलाश शुरू की गयी। करीब 18 घंटे बाद दोपहर के वक्त रामा बैगा और फूल सिंग बैगा का शव बरामद किया गया। पुलिस ने इस घटना पर मगृ कायम कर लिया हैं। वही एक ही परिवार के दो सगे भाईयों की मौत की खबर के बाद गांव में मातम पसरा हुआ हैं।

Back to top button