बिग ब्रेकिंग

CG ब्रेकिंग- पूर्व सीएम डॉ.रमन सिंह के कार्यक्रम में मधुमक्खियों का हमला, दर्जन भर लोगों को मधुमक्खी ने काटा, एक को कराया गया अस्पताल में भर्ती, अफरा-तफरी के बीच……..

 

कोरबा 8 दिसंबर 2021- कोरबा में पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के एक कार्यक्रम में मधुमक्खियोें ने हमला कर दिया। मधुमक्खियों के इस हमले के बाद मौके पर अफरा-तफरी की स्थिति निर्मित हो गयी। वहीं दर्जन भर पार्टी कार्यकर्ता और अन्य लोगों को मधुमक्खी ने काट लिया।

मधुमक्खी के हमले में पीड़ित एक पार्टी कार्यकर्ता को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार जारी है। गौरतलब है कि पूर्व मुख्यमंत्री डॉ.रमन सिंह आज कोरबा प्रवास पर थे। यहां एक कार शो रूम का उदघाटन करने मुख्यमंत्री पहुंचे हुए थे। पूर्व मुख्यमंत्री के पहुंचने पर जमकर आतिशबाजी की गयी, जिसके बाद कार शो रूम का उदघाटन करने के बाद डॉ.रमन सिंह मंच पर बैठे ही थे, तभी आतिशबाजी और एजेंसी के दूसरे हिस्से में बन रहे खाना का धुंआ पड़ोस की बिल्डिंग में लगे मधुमक्खी के छत्ते तक पहुंच गयी।

 

फिर क्या था छत्ते में धुआं पहुंचते ही मधुमक्खियों ने कार्यक्रम स्थल पर हमला कर दिया। इस दौरान मौके पर अफरा-तफरी की स्थिति निर्मित हो गयी थी। लोग कुछ कर पाते इससे पहले ही मधुमक्खियों ने एक एक कर दर्जन भर से अधिक लोगों को काट दिया। बताया जा रहा है कि घटना के वक़्त पूर्व CM डॉ रमन सिंह कार शो रूम संचालक के निवास पर गए हुए थे, तभी ये घटना घटित हुई।बघटना के तुरंत बाद आनन-फानन में सभी को अस्पताल ले जाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी की हालत सामान्य बताई जा रही है, वही एक बीजेपी कार्यकर्ता सुरेंद्र बहादुर को अस्पताल में भर्ती कर ईलाज किया जा रहा है।

Back to top button