क्राइम

CG BREAKING NEWS – गरबा में युवक की चाकू मारकर हत्या, दो गुटो में मारपीट के बाद हुई चाकूबाजी, पुलिस ने वारदात में शामिल आरोपियों को…..

कोरबा 5 अक्टूबर 2022। कोरबा में नवरात्रि के अंतिम दिन गरबा के दौरान दो गुटों में विवाद के बाद एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गयी। वारदात के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा हैं घटना के बाद घायल युवक को आनन फानन में अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गयी। उधर गरबा मैदान में हुए हत्या की जानकारी के बाद पुलिस ने घटना में शामिल कुछ संदिग्धोे को हिरासत में लिया हैं।

पूरा घटनाक्रम कोरबा जिला के बालको थाना क्षेत्र का हैं। जानकारी के मुताबिक बालको के सेक्टर 9 में गरबा का आयोजन किया गया था। पूरे आठ दिनों तक चले गरबा के आयोजन में नवमी में अंतिम दिन मंगलवार की रात भी क्षेत्र के लोग गरबा करने मैदान में पहुंचे हुए थे। गरबा मैदान में बालको में रहने वाला 18 वर्षीय अमित किरण अपने साथियों के साथ मौजूद था।

रात करीब 10:35 बजें के लगभग गरबा करने के दौरान दो गुटों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर दोनों गुटो के लड़को में मारपीट होते ही एक युवक ने अमित किरण पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया गया। गरबा स्थल पर चाकूबाजी की घटना होते ही लोग दहशत में आ गये। लहुलूहान हालत में मौके पर गिरे अमित किरण को आनन फानन में अस्पताल ले जाया गया।

जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गयी। वही घटना की जानकारी के बाद बालको पुलिस टीम मौके पर पहुंची। लोगों से पूछताछ करने के बाद पुलिस ने देर रात ही इस वारदात में शामिल आरोपियों का सरगर्मी से तलाश शुरू किया गया। थाना प्रभारी विजय चेलक ने बताया कि युवको के दो गुटो में हुए विवाद के बाद ये पूरा घटना सामने आया हैं। वारदात में शामिल आरोपी युवक बालको बेलाकछार के निवासी है। आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया है।

Back to top button