हेडलाइन

CG ब्रेकिंग: जवानों ने मुठभेड़ में 7 नक्सलियों को किया ढेर, बड़ी संख्या में हथियार और शव किये बरामद

दंतेवाड़ा 23 मई 2024। नक्सल प्रभावित दंतेवाड़ा जिला से बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां जवानों ने मुठभेड़ में 7 नक्सलियों को मार गिराया है। आपको बता दे कि बीजापुर, दंतेवाड़ा और नारायणपुर जिले की सीमा पर अबूझमाड़ इलाके में पुलिस और माओवादियों के बीच मुठभेड़ हुई है। जिसमें बस्तर फाइटर्स और नारायणपुर के जवानों ने संयुक्त आपरेशन चलाकर माओवादियों को मुंहतोड़ जवाब देते हुए 7 नक्सलियों को मार गिराया है। मौके से जवानों ने हथियार और शव बरामद किये है।

गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ में सरकार बदलने के बाद जवान लगातार माओवादियों का मुंहतोड़ जवाब दे रहे है। दंतेवाड़ा जिला के सीमावर्ती क्षेत्र में एक बार फिर नक्सली और जवानों के बीच आज सुबह से ही सर्चिंग के दौरान मुठभेड़ चल रहा था। बताया जा रहा है कि जंगल में सर्चिंग पर निकले जवानों पर नक्सलियों ने एकाएक फायरिंग खोल दी गयी थी। पुलिस को सूचना मिली थी कि अबूझमाड़ के रेकावाया इलाके में बड़े कैडर के नक्सली मौजूद हैं। इसी सूचना के आधार पर पुलिस फोर्स ने संयुक्त ऑपरेशन लॉन्च किया।

जिसमें दंतेवाड़ा,बस्तर और नारायणपुर जिले से डीआरजी और एसटीएफ के लगभग 1 हजार से ज्यादा जवान ऑपरेशन पर शामिल थे। सुबह से ही चले इस मुठभेड़ में दोनों तरफ से हुई फायरिंग के बाद जवानों को भारी पड़ता देख नक्सली मौके से भाग निकले। इसके बाद जंगल में सर्चिंग के दौरान जवानों ने 7 माओवादियों के शव बरामद किये है। जवानों को मिली इस बड़ी सफलता की पुष्टि दंतेवाड़ा एसपी गौरव रॉय ने इसकी पुष्टि की है। आपको बता दे कि इस आपरेशन को तीन जिलों की पुलिस टीम ने मिलकर अंजाम दिया है। जिसमें जवानों ने नक्सलियों को मुंहतोड़ जवाब देने में बड़ी सफलता हासिल की है।

Back to top button