हेडलाइन

CG ब्रेकिंग: छत्तीसगढ़ में राजकीय शोक का ऐलान, जैन मुनि के देवलोक गमन पर मुख्यमंत्री ने की घोषणा

रायपुर 18 फरवरी 2024। जैन मुनि विद्यासागर महाराज के देवलोक गमन पर छत्तीसगढ़ में राजकीय शोक का ऐलान किया गया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इस बाबत सोशल मीडिया X पर जैन मुनि के देवलोक गमन पर दुख जताते हुए आधे दिन के राजकीय शोक का ऐलान किया है।

मुख्यमंत्री ने X पर लिखा है कि वर्तमान के वर्धमान कहे जाने वाले विश्व प्रसिद्ध दिगंबर जैन मुनि संत परंपरा के आचार्य विद्यासागर महाराज जी आज ब्रह्मलीन हो गए।
छत्तीसगढ़ शासन द्वारा पवित्र आत्मा के सम्मान में आज आधे दिन का राजकीय शोक रखा गया है। इस दौरान राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा तथा कोई राजकीय समारोह/कार्यक्रम आयोजित नहीं किए जायेंगें।

 

Back to top button