बिग ब्रेकिंग

CG BREKING- कलेक्टर बंगला परिसर में फांसी के फंदे पर मिली युवक की लाश…. मचा हड़कंप, पुलिस ने कहा जल्द होगा…..

रायगढ़ 9 जून 2022 । रायगढ़ कलेक्टर के बंगला परिसर के पास हीें एक युवक की फांसी के फंदे पर लाश मिलने से हड़कंप मच गया हैं। घटना की जानकारी के बाद तुरंत पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे, काफी देर तक मृतक की पहचान नही हो पाने पर उसे फांसी के फंदे से उतारकर पुलिस ने घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी हैं।

पूरा घटनाक्रम रायगढ़ जिला के कोतवाली थाना क्षेत्र का हैं। बताया जा रहा है कि रायगढ़ कलेक्टर भीम सिंह के बंगला परिसर के पास ही आज सुबह एक युवक की लाश फांसी के फंदे पर मिली। डयूटी पर तैनात जवानों ने जब फांसी पर लटकते लाश को देखी तो उन्होनें तत्काल इसकी जानकारी पुलिस और कलेक्टर भीम सिंह को दी।

घटना की जानकारी मिलते ही कोतवाली पुलिस टीम मौके पर पहुंची। मृतक ने किन कारणों से कलेक्टर बंगला के पास आकर आत्महत्या की ? इस बात का खुलासा नही हो सका हैं, पुलिस ने इस घटना में प्राथमिकी दर्ज कर घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी हैं। कोतवाली थाना प्रभारी ने मृतक युवक की पहचान कर लिये जाने की जानकारी दी हैं। उन्होने बताया कि जल्द ही पुलिस इस घटना की प्रेस रिलीज जारी करेगी।

Back to top button