हेडलाइन

CG- राजधानी में 2 लड़कियों के साथ हैवानियत : 10 लड़कों ने दिया गैंगरेप की घटना को अंजाम,पुलिस ने BJP नेता के बेटे सहित अन्य आरोपियों को किया अरेस्ट

रायपुर 1 सितंबर 2023। राजधानी रायपुर में दो लड़कियों के साथ गैंगरेप की सनसनीखेज वारदात घटित हुई है। बताया जा रहा है कि लड़कियां रक्षाबंधन पर्व मनाकर महासमुंद से वापस अपने घर लौट रही थी। तभी रास्ते में बीजेपी नेता के बेटे ने अपने साथियों के साथ मिलकर दोनों लड़कियों को जबरन अपने साथ उठा ले गये। इसके बाद 10 आरोपियों ने लड़कियों के साथ गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया गया। राजधानी रायपुर में ये शर्मनाक घटना उस वक्त हुई है,जब देश की राष्ट्रपति रायपुर प्रवास पर है, और चप्पे-चप्पे पर पुलिस की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था तैनात की गयी है। घटना की जानकारी के बाद पुलिस ने बीजेपी नेता के बेटे सहित अन्य सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

गैंगरेप की ये वारदात मंदिर हसौद थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक दो युवतियां रक्षाबंधन का पर्व मनाकर महासमुंद से रायपुर लौट रही थी। दोनों युवती अपने परिचित युवक के साथ बाइक पर वापस घर लौट रही थी। इसी दौरान रास्ते में बदमाशों ने उनका रास्ता रोक लिया। पीड़ित लड़कियों ने बताया कि बदमाशों ने उनके साथ मौजूद लड़के के साथ मारपीट कर मौके से भगा दिया,इसके बाद आरोपियों ने उन्हे रिम्स मेडिकल कॉलेज के पास सूनसान जगह पर ले जाकर कुछ आरोपियों ने गैंगरेप की की घटना को अंजाम दिया गया।उधर इस घटना की जानकारी मिलते हुी पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया।

पीड़ित लड़कियों की शिकायत पर पुलिस ने तत्काल एक्शन लेकर आरोपियों की धरपकड़ शुरू की गयी। बताया जा रहा है कि गैंग रेप मामले में आरोपी पूनम ठाकुर, घनश्याम निषाद, लव तिवारी, नयन साहू, केवल वर्मा उर्फ़ सोनू, देवचरण धीवर, लक्ष्मी ध्रुव, प्रहलाद साहू,कृष्णा साहू और युगल किशोर को गिरफ्तार किया है। गैंग रेप का मुख्य आरोपी पूनम ठाकुर बीजेपी मंडल उपाअध्यक्ष का बेटा बताया जा रहा है। वहीं ये भी बताया जा रहा है कि आरोपी पूनम हत्या और रेप के आरोप में पहले भी जेल जा चुका है। बीते 17 अगस्त को रेप मामले में आरोपी पूनम ठाकुर जेल से छूटा था। पुलिस की गिरफ्त में आये आरोपियों में 5 पिपरहट्टा गाँव के हैं और शेष आरोपी बोरा, उमरिया और टेकारी गाँव के हैं।

Back to top button