क्राइम

CG : CAF जवान ने किया रेप…..महिला पंच से मिलीभगत कर जवान ने लूटी इज्जत… FIR के बाद दोनों गिरफ्तार

कांकेर 19 नवंबर 2021। कांकेर जिला में खाकी को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। महिला पंच से मिलीभगत कर कांस्टेबल ने नाबलिग से रेप किया है। घटना के बाद शिकायत पर महिला और पंच और सीएएफ जवान को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।  पूरा घटनाक्रम कांकेर जिला के दुर्गुकोंदल थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि यहां भीरागांव के सीएएफ कैंप में राजकुमार सिंह की पोस्टिंग थी।

अक्टूबर महीने में गांव की वार्ड पंच सविता टांडिया ने गांव की एक नाबालिग किशोरी को धोखें से अपने घर पर बुला लिया। घटना के वक्त CAF का जवान राजकुमार सिंह भी वहां पहुंचा हुआ था। जिसके बाद राजकुमार की नीयत नाबालिंग किशोरी पर बिगड़ गयी, लेकिन सविता ने CAF के जवान को मना करने के बजाये नाबालिग को उसे सौंप दिया। आरोपी जवान ने नाबालिग के साथ अलग-अलग समय में 2 बार दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया। घटना के बाद जवान और पंच सविता ने नाबालिग को इस बारे में किसी को कुछ न कहने की धमकी भी दी थी।

इस घटना से कुछ दिनों तक नाबालिग डरी सहमी थी, लेकिन घटना के कुछ दिन बाद उसने परिजनों को अपने साथ हुई इस हैवानियत की जानकारी दी, तो परिजन भी सन्न रह गये। परिजनों ने समाज के लोगों के साथ दुर्गुकोंदल थाना में दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज करवाई। जिसके बाद दोनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिंक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

Back to top button