शिक्षक/कर्मचारी

जशपुर में DA-HRA पर अनिश्चितकालीन हड़ताल और पकड़ेगा जोर…सहायक शिक्षक फेडरेशन की वर्चुअल बैठक के बाद बोले, अजय गुप्ता- सभी 8 विकासखंड के सहायक शिक्षक दिखायेंगे चट्टानी एकता..

जशपुर 22 अगस्त 2022। कल से जशपुर में DA-HRA पर अनिश्चितकालीन हड़ताल और जोर पकड़ेगा। प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर पूरा छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक फेडरेशन हड़ताल में रहेगा। सोमवार को पहले दिन सहायक शिक्षक फेडरेशन की जिला ईकाई ने प्रदर्शन की समीक्षा की। समस्त आठ विकास खंडों के अध्यक्षों  एवं जिला अध्यक्ष जिला सचिव और प्रांतीय कोषाध्यक्ष मौजूद रहे। समीक्षा बैठक के दौरान ये जानकारी आयी कि कुछ विकास मुख्यालयों में गफलत की वजह से कुछ विकासखंड में शिक्षक स्कूल में चले गये थे। आज सभी को प्रांतीय नेतृत्व के फैसले की जानकारी दी गयी, जिसके बाद सभी सहायक शिक्षक कल से आंदोलन पर जाने के लिए तैयार हो गये। कोषाध्यक्ष अजय गुप्ता ने कहा कि डीए और एचआरए के मुद्दे पूरा जशपुर जिला एकजुट है। सभी लोग एक सुर में फेडरेशन के प्रांतीय नेतृत्व के साथ हैं।

वर्चुअल बैठक में सभी विकास खंडों से आज की स्थिति की समीक्षा की गयी। कुछ विकास खंडों में शिक्षक साथियों के द्वारा हड़ताल में जाने के लिए असहमति जताई गई थी।  इस विषय पर हमारे विकासखंड अध्यक्षों का कहना की प्रांतीय दिशा निर्देश के विलंब की वजह से असमंजस की स्थिति बनी थी। आज बैठक के माध्यम से समस्त विकासखंड अध्यक्षों ने सहमति जताते हुए अपने अपने विकासखंड में पदस्थ समस्त सहायक शिक्षकों को कल से शत प्रतिशत आंदोलन में शामिल होने पर राजी हुए।

जशपुर जिले के आठों विकासखंड में 23 अगस्त से समस्त सहायक शिक्षक अनिश्चितकालीन आंदोलन में अपनी भागीदारी पूरे तन मन धन से निभाएंगे। जिलाध्यक्ष के आव्हान पर सभी ब्लॉक अध्यक्ष ने जिला में एकता बनाये रखने के लिये आव्हान स्वीकार करते हुए संगठन हित के निर्णय को स्वीकार किया।  कल से सभी मुख्यालय में हड़ताल में सहायक शिक्षक शामिल होंगे। वर्चुअल बैठक में प्रांतीय कोषाध्यक्ष अजय गुप्ता,जिला अध्यक्ष टिकेश्वर भोय,जिला सचिव सन्तोष जाटवर, ब्लॉक अध्य्क्ष पथलगाव यशवंत यादव, ब्लॉक अध्य्क्ष बगीचा पुरेन्द्र यादव,कांसाबेल ब्लॉक अध्यक्ष प्रेमशंकर यादव,फरसाबहार ब्लॉक अध्यक्ष नरेश यादव,कुंनकुरी ब्लॉक अध्यक्ष भरत यादव,दुलदुला ब्लॉक अध्यक्ष प्रेमकुमार शास्त्री, जशपुर ब्लॉक अध्यक्ष संजय बेक व मनोरा ब्लॉक अध्यक्ष महेंद्र कुमार शामिल थे।।

Back to top button