शिक्षक/कर्मचारी

OPS में 50% पेंशन हेतु 17 वर्ष का हो प्रावधान….. छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक फेडरेशन की मांग- “संविलियन हुए शिक्षकों की सेवा गणना प्रथम नियुक्ति से की जाए”

रायपुर 20 मई 2022। छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक फेडरेशन ने पुरानी पेंशन को लेकर के शुरू से यह कहा है कि पुरानी पेंशन लागू हो तो यह विसंगति युक्त ना हो, इसके प्रावधान ऐसे हो जो सर्वहितकारी हो। इन्हीं सब बातों को ध्यान में रखते हुए छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक फेडरेशन ने पुरानी पेंशन हेतु किए गए सम्मेलन में भी भाग नहीं लिया। छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक फेडरेशन का स्पष्ट रुख रहा है कि, जो हमारे साथी अभी वर्तमान में दो-तीन वर्षों में रिटायर हो जाएंगे,उनके लिए स्पष्ट नीति की घोषणा की जाए।

छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक फेडरेशन यह मांग करता रहा है कि, शिक्षकों को भी प्रथम नियुक्ति से गणना कर लाभ दिया जाए। हमारा सर्विस बुक जो की हमारे सेवा का आधार है,प्रथम नियुक्ति से ही संधारित है। हमारे सारे कार्यों का आधार इसी सर्विस बुक से लेकर के किया जा रहा है, तो पुरानी पेंशन की गणना भी इसी के आधार पर की जाए,ताकि पुराने 98 से नियुक्त शिक्षकों को भी इसका पूर्ण लाभ मिल सके और वे गर्व से अपना जीवन यापन कर सके। इसके अलावा राज्य,केंद्र का अपना अलग पेंशन नीति है।

छत्तीसगढ़ में सीधी भर्ती में अधिकतम आयु 45 वर्ष है,स्थानीय निवासियो के लिए।तो इसे ध्यान दिया जाए तो अधिकतम आयु में नियुक्त कर्मचारी 17 वर्ष सेवा करता है।ऐसे में 17 वर्ष सेवा पर पूर्ण होने पर 50% वेतन पेंशन के रूप में दिया जाए। राज्य सरकार इसे 17 वर्ष का करे तो ज्यादा न्यायोचित रहेगा। यह तार्किक भी है,क्योंकि यदि 45 वर्ष में किसी की नौकरी लगती है और वह 62 वर्ष अपनी पूरी नौकरी करता है और इसकी गणना की जाए तो यह 17 वर्ष ही होते हैं। अब यदि 33 वर्ष की बाध्यता हो 50% वेतन के लिए, तो उस 45 साल में नियुक्त कर्मचारी को 50 परसेंट वेतन नहीं मिल पाएगा, जोकि कहीं से भी न्यायोचित प्रतीत नहीं होता।

विसंगति की पीड़ा हम सहायक शिक्षक विगत कई वर्षों से झेल रहे हैं,अब पेंशन भी विसंगतियुक्त ना हो— मनीष मिश्रा

छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक फेडरेशन समस्त पदाधिकारी मनीष मिश्रा,शिव मिश्रा सुखनंदन यादव अजय गुप्ता सी.डी. भट् सिराज बक्स बलराम यादव बसंत कौशिक कौशल अवस्थी रंजीत बनर्जी अश्वनी कुर्रे रवि प्रकाश लोह सिंह विकास मानिकपुरी हुलेश चन्द्राकर उमा पांडे आदित्य गौरव साहू छोटे लाल साहू चंद्र प्रकाश तिवारी आदित्य गौरव साहू राजकुमार यादव श्रीमती खिलेश्वरी शांडिल्य शेषनाथ पांडे सुरेंद्र प्रजापति राजू लाल टंडन मिलेश्वर देशमुख बसंत कुमार यादव संजय प्रधान राजाराम पटेल मनोज अंबष्ट शैलेश गुप्ता बीपी मेश्राम एलन साहू यादवेंद्र गजेंद्र दुर्गा वर्मा राजकुमारी भगत रीता भगत गायत्री साहू शांति उके जयंती उसेंडी शकुंतला साहू राजू यादव नोहर चंद्रा राजेश प्रधान श्रीमती बनमोती भोई तरुण वैष्णव सुमन प्रधान विश्व कांत शर्मा,जलज थवाईत संतराम साहू आशा कोरी इंदु यादव आशा पांडेय उत्तम बघेल गोवर्धन शारके छवि पटेल संजय प्रधान अनीता दुबे लक्ष्मी बघेल बसंत कुमार यादव योगेंद्र ठाकुर केसरी पैकरा सत्यनारायण यादव नीलिमा कन्नौजे भूपेश पाणीग्रही, अजय साहू, प्रभा साहू, दीप्ति बिसेन, सरोज वर्मा, गरिमा शर्मा, चमेली ध्रुव संकीर्तन नंद, हेमेंद्र चंद्रहास, राजवीर किरार, संत कुमार साहू, विनीता साहू, जयंती उसेंडी, पूर्णिमा पांडे ने अपील किया है कि, शिक्षकों की प्रथम नियुक्ति से पुराने पेंशन की गणना की जाए और 50 परसेंट पेंशन के लिए सेवा 17 वर्ष की जाए।

Back to top button