शिक्षक/कर्मचारीहेडलाइन

टीचर्स एसोसिएशन की 5 कलेंडर वर्ष की थीम पर प्राचार्य पदोन्नति की प्रक्रिया शुरू, एसोसिएशन ने पहले ही किया था दावा – LB व्याख्याता के बिना प्राचार्य पदोन्नति असंभव

रायपुर 28 जून 2023। छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष संजय शर्मा ने डॉ आलोक शुक्ला प्रमुख सचिव स्कूल शिक्षा विभाग, डीपीआई सुनील जैन, अपर संचालक प्रणव सिंह, लोक शिक्षण संचालनालय से मुलाकत करके व्याख्याता (एल बी संवर्ग ) को प्राचार्य पद में पदोन्नति करने गोपनीय चरित्राली एवं अचल संपत्ति की जानकारी मंगाने का मांग किया था।

5 कलेंडर वर्ष पूर्ण कर चुके एल बी संवर्ग के व्याख्याताओ का 1 अप्रैल 2023 की स्थिति में वरिष्ठता सूची जारी होने के पश्चात व्याख्याता (एल बी संवर्ग ) को प्राचार्य पद में पदोन्नति करने सी आर व अचल संपत्ति की जानकारी मंगाने सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को आदेश जारी करते हुए एल बी संवर्ग व्याख्याता, नियमित व्याख्याता व प्रधान पाठक संवर्ग से 5 मार्च 2019 स्कूल शिक्षा विभाग (भर्ती एवं पदोन्नति नियम ) के राजपत्र में प्रावधान अनुसार तय रेशियों में पदोन्नति की कार्यवाही करने का मांग टीचर्स एसोसिएशन द्वारा मांग किया गया था।

ज्ञात हो 30 जून को एल बी संवर्ग के व्याख्याता की सेवा अवधि 5 वर्ष पूर्ण होगी, जिसके बाद नियमानुसार पदोन्नति हेतु पद संख्या व संरचना तय कर पीएससी को भेजने के बाद डीपीसी किया जाएगा।

प्रमुख सचिव, संचालक व अपर संचालक लोक शिक्षण से चर्चा के पश्चात लोक शिक्षण संचालनालय ने प्राचार्य टी संवर्ग के पद पर पदोन्नति हेतु समस्त संभागीय संयुक्त संचालक शिक्षा संभाग को सी आर व अचल की संपत्ति जमा करने का निर्देश जारी किया गया है।

जारी निर्देश में उल्लेख है कि व्याख्याता, व्याख्याता (एल.बी.) एवं प्रधान पाठक माध्यमिक शाला ( टी संवर्ग) से प्राचार्य, उ.मा.वि. टी संवर्ग के पद पर पदोन्नति की कार्यवाही किया जाना है, प्राचार्य, उ.मा.वि. टी संवर्ग के पद पर पदोन्नति की कार्यवाही हेतु व्याख्याता, व्याख्याता (एल.बी.) एवं प्रधान पाठक माध्यमिक शाला (टी संवर्ग) के प्रस्ताव निम्नानुसार व इस पत्र के साथ संलग्न प्रपत्र (एक, दो एवं तीन ) अनुसार हार्ड एवं साफ्ट कॉपी में स्थापना के सहायक संचालक व कक्ष लिपिक के पास दिनांक 10/07/23 तक इस कार्यालय को अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें, ताकि आगामी पदोन्नति की कार्यवाही की जा सके। व्याख्याता टी संवर्ग का दिनांक 01.04.2023 की वरिष्ठता सूची के स.क. 01 से 1100 तक,

व्याख्याता (एल.बी.) टी संवर्ग दिनांक 01.04.2023 की वरिष्ठता सूची के स.क. 01 से 550 तक,

प्रधान पाठक माध्यमिक शाला टी संवर्ग के 01.04.2023 की वरिष्ठता सूची के स.क. 01 से 650 तक गोपनीय चरित्रावली वर्ष 2018 से 2022 तक एवं अचल सम्पत्ति विवरण वर्ष 2018 से 2022 तक मंगाया गया है।

  शीघ्र ही ई संवर्ग के पदों के लिए भी जानकारी मंगाया जाएगा।

Back to top button