टॉप स्टोरीज़

6 बच्चों की हत्या : पति से हुआ झगड़ा तो मां ने कर दी छह बच्चों की हत्या….खुद भी जान देने की कोशिश की, महिला गिरफ्तार

मुंबई 31 मई 2022। मुंबई (Mumbai) से सटे रायगढ़ जिले के महाड में एक महिला ने अपने ही 6 बच्चों को कुएं में फेंक कर हत्या कर दी. महिला ने खुद भी अपनी जान देने की कोशिश की, लेकिन तब तक लोगों की नजर पड़ गई. महिला को तो बचा लिया गया, लेकिन सभी छह बच्चों की मौत हो गई.रायगढ़ के एसपी अशोक दूधे के मुताबिक- मां का नाम रूना चिखुरी साहनी है. 30 साल की मां के खिलाफ पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है. उन्होंने कहा कि 30 वर्षीय महिला ने अपने पति के परिवार के सदस्यों द्वारा कथित रूप से पीटे जाने के बाद यह कदम उठाया. इस दिल दहलाने वाली घटना से हर कोई स्तब्ध है.

जानकारी के मुताबिक, ये मामला महाराष्ट्र के रायगढ़ के महाड तालुका के ढलकाठी इलाके का है। जहां रूना सहानी नाम की महिला का किसी बात को लेकर उसके पति से तीखी नोकझोंक हुई। झगड़े इतना बढ़ गया कि महिला ने खौफनाक कदम उठा लिया। महिला ने पहले अपने 6 बच्चों को कुएं में फेंक दिया और फिर खुद भी सुसाइड की कोशिश की। हालांकि इस घटना में महिला बाल-बाल बच गई, लेकिन उसके 6 बच्चों की मौत हो गई।

हालांकि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से सभी बच्चों का शव बरामद कर लिया है। स्थानीय विधायक भरत गोगावले ने घटनास्थल का दौरा किया और घटना की जानकारी ली। उन्होंने पुलिस को इस मामले में सभी आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।

Back to top button