क्राइम

CG – 2 युवको पर चाकू से जानलेवा हमला, एक की मौत, दो गुटो के विवाद में दिया हत्याकांड को अंजाम, 4 नाबालिक गिरफ्तार….

 

बिलासपुर 25 फरवरी 2022 । बिलासपुर में पुलिस अपराध और अपराधियों पर नकेल कसने में नाकाम साबित नजर आ रही है। यहां एक बार फिर दो गुटो में हुए चाकूबाजी के हमले में एक 17 साल के लड़के की मौत हो गयी है, जबकि एक अन्य घायल को गंभीर चोट आई है, जिसका उपचार अस्पताल में चल रहा है।

पूरा घटनाक्रम बिलासपुर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि  शुक्रवार की शाम युवकों के दो गुटों में वर्चस्व को लेकर विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर दिनदहाड़े जमकर चाकूबाजी की घटना को अंजाम दिया गया।  राजीव गांधी चौक के पास  17 वर्षीय नवीन महादेवा अपने साथी उदय चक्रवर्ती के साथ समता कॉलोनी के गार्डन के पास खड़ा था। उसी समय वहां चार.पांच युवकों की भीड़ आ गई। बताया जा रहा है कि  पुरानी रंजिश के चलते दोनो गुटो में नाबलिक युवको के बीच विवाद हो गया, फिर स्थित मारपीट तक आ गयी। वर्चस्व को लेकर हुए इस लड़ाई में दूसरे गुट के युवको ने नवीन और उदय पर चाकू से ताबड़तोड़ जानलेवा हमला कर दिया।

। इस हमले में नवीन और उदय गंभीर रूप से घायल हो गए। वारदात के बाद हमलावर युवक भाग निकले। आसपास खड़े युवकों ने उन्हें इलाज के लिए सिम्स पहुंचाया, जहां उपचार के दौरान नवीन की मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल संतोष को इलाज के लिए रायपुर भेजने की बात कही जा रही है। इस पूरे घटनाक्रम की जानकारी मिलते ही पुलिस भी हरकत में आई और सिविल लाइन पुलिस ने हत्या का अपराध पंजीबद्ध कर इस घटना में शामिल 4 नाबालिक को गिरफ्तार कर लिया है।

Back to top button