क्राइम

बीच सड़क खौफनाक वारदात… युवक ने लड़की का रेता गला, अस्पताल में इलाज के दौरान लड़की ने तोड़ा दम…

नई दिल्ली 24 अगस्त 2022 : दिल्ली के मुंडका इलाके से एक दिल दहला देने वाली खबर आ रही हैं। जहाँ पर एकदम बेखौफ अंदाज में बीच सड़क पर 17 साल की लड़की का गला रेत कर उसे जान से मारने की कोशिश की जाती हैं। हमले के तुरंत बाद लड़की को अस्पताल में भर्ती कराया गया,जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी। वही आरोपी को मौके पर मौजूद भीड़ ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया हैं।

यह मामला दिल्ली के मुंडका इलाके से एक खबर सामने आ रहा है। जहाँ पर अपराधी बेखौफ होकर सड़क पर खड़ी एक लड़की का गला रेत दिया, जिस्किन उम्र 17 वर्ष थी। जिसके बाद भीड़ ने हिम्मत जुटाकर आरोपी को दौड़ा कर दबोच लिया। पुलिस के मुताबिक इस घटना की जानकारी पुलिस को 1 बजे मिली। रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस को जब घटना की जानकारी मिली तो मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने घायल अवस्था में लड़की को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया।

जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। पास के लोगो से मिली जानकारी के मुताबिक टिकरी बॉर्डर इलाके में लेख राम पार्क गली में एक शख्स ने लड़की का चाकू से गला रेत दिया। हालांकि इसके बाद भीड़ ने साहस दिखाते हुए आरोपी को पकड़ लिया। हमले के तुरंत बाद लड़की को अस्पताल में भर्ती कराया गया लेकिन उसकी जान नहीं बची पाई।

मामले की जांच के बाद पुलिस ने आरोपी हरीश को गिरफ्तार कर लिया, हरीश की उम्र 18 साल है,पुलिस के जाँच में पता चला हैं, की आरोपी हरीश मृतक लड़की के घर पर ही रहता था। और मृतक लड़की की मां के साथ हरियाणा के बहादुरगढ़ की फैक्ट्री में काम भी करता था। अब पुलिस हरीश से पूछताछ कर रही है और जानने की कोशिश में जुटी हुई है कि आखिरकार उसने लड़की की हत्या क्यों की।

Back to top button