क्राइम

CG: पत्नी के भाई को शराबी पति ने उतारा मौत के घाट,पति से झगड़ा के बाद मायके आ गई थी पत्नी

बिलासपुर 26 जून 2023। बिलासपुर जिला में एक शराबी शख्स ने अपनी पत्नी के मायके जाने से नाराज होकर साले की चाकू मारकर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि पति-पत्नी के बीच अक्सर झगड़ा होने से परेशान होकर पत्नी अपने मायके लौट गयी थी। इससे क्षुब्द्ध होकर दामाद ने पहले तो अपने साले को घर पर बुलाया और चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया है।

हत्या की ये वारदात सरकंडा थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक देवनंदगर नगर फेस-2 निवासी अजय शर्मा बर्तन दुकान का संचालन करता था। वह घर में अपनी पत्नी-बच्चों व भाई विजय शर्मा के साथ रहता था। बताया जा रहा हैं कि अजय की बहन ने मोहल्ले के संजीव वाजपेई से लव मैरिज किया था। शादी के बाद अजय की बहन का परिवार काफी अच्छा चला। लेकिन बाद में संजीव शराब के नशे का आदि हो गया और आए दिन शराब पीकर अपनी पत्नी से विवाद कर मारपीट करता था। पति की रोज-रोज के झगड़े से परेशान होकर संजीव की पत्नी मायके चली गई थी। रविवार की रात करीब साढ़े 12 बजे संजीव शराब के नशे में था।

वह अपनी पत्नी को मायके में रखने व सुलह करने की बात कहकर अजय व उसके बड़े भाई विजय को घर बुलाया। घर पर पहंुचे भाईयों को देखने के बाद संजीव से जब बातचीत शुरू की गयी, तब उसने चाकू निकाल लिया और अपने साले अजय शर्मा पर ताबड़तोड़ वार कर दिया। घटना के दौरान अजय के बड़े भाई ने बीच-बचाव करने का प्रयास किया गया। जिससे आरोपी संजीव वाजपेई भी घायल हो गया। इस घटना के बाद दोनों घायलों को इलाज के लिए सिम्स में भर्ती कराया गया। जहां जांच के बाद अजय को डाॅक्टर ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने इस घटना में हत्या का अपराध दर्ज कर लिया हैं।

Back to top button