CG महिला कर्मचारी छेड़छाड़ करना बाबू को पड़ा भारी, महिला और उनके परिजन ने जमकर की धुलाई….
सुकमा 1 मार्च 2024।
जिला मुख्यालय स्थित जनपद कार्यालय में पदस्थ एक बाबू को महिला कर्मचारी छेड़छाड़ करना भारी पड़ गया। महिला कर्मचारी और उनके परिजन ने बाबू की जमकर धुलाई कर दी। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
जानकारी के मुताबिक सुकमा स्थित जनपद पंचायत कार्यालय में पदस्थ सीनियर बाबू ने वहां की एक महिला कर्मचारी के साथ छेड़छाड़ की। जिसके बाद महिला कर्मचारी ने इसकी जानकारी अपने परिजनों को दी और फिर महिला के परिजन और वह दोनों मिलकर बाबू की जमकर पिटाई की।
महिला कर्मचारी छेड़छाड़ करना बाबू को पड़ा भारी..महिला और उनके परिजन ने जमकर की धुलाई pic.twitter.com/BvdVskb69q
— NWNEWS24.COM (@newwaynews24) March 1, 2024
इधर पिटाई करने के दौरान किसी ने अपने मोबाईल पर वीडियो बना लिया जो अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वहीं घटना के बाद महिला और उनके परिजन कलेक्टर के पास शिकायत कर दोषी बाबू पर कार्यवाही की मांग की।