मनोरंजन

मोनालिसा ने पति विक्रांत सिंह राजपूत को लिपलॉक कर मनाया अपना 40वां जन्मदिन….बेडरूम में लिप टू लिप दे किसियां….

Monalisa Birthday: भोजपुरी सिनेमा की टॉप मोस्ट एक्ट्रेस मोनालिसा आज किसी की परिचय की मोहताज नहीं रह गई हैं। सिनेमाई जगत की यह क्वीन अपनी एक्टिंग के अलावा लुक्स को लेकर काफी चर्चा में रहती है। सोशल मीडिया पर हमेशा एक्टिव रहने वालीं मोनालिसा आज 40वां जन्मदिन मना रही हैं। अपने स्पेशल डे को उन्होंने खास अंदाज में पति विक्रांत सिंह राजपूत के साथ मनाया है। जिसकी खूबसूरत तस्वीरें और वीडियो उन्होंने अपने अकाउंट पर शेयर की हैं।

दरअसल, विक्रांत सिंह राजपूत ने मोनालिसा को टैग करते हुए एक अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। क्लिप में वो मोनालिसा पर जमकर प्यार बरसाते नजर आ रहे हैं। विक्रांत ने इस वीडियो को साझा करते हुए लिखा, ‘हैप्पी बर्थडे माई वर्ल्ड।’ क्लिप में मोनालिसा केके कट कर रही हैं। वहीं विक्रांत उन्हें हैप्पी बर्थडे विश कर रहे हैं। इतना ही नहीं वीडियो के लास्ट में दोनों ने एक दूसरे को किस भी किया है। विक्रांत सिंह का ये वीडियो सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो रहा है। फैंस इस क्लिप पर जमकर कमेंट करते हुए एक्ट्रेस को जन्मदिन विश कर रहे हैं।

https://www.instagram.com/reel/ClMZoD1ASNj/?utm_source=ig_embed&ig_rid=ee7d60c3-a0f7-42c6-9e24-0743b3439d42

मोनालिसा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। एक्ट्रेस अक्सर अपने फैंस के साथ तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती हैं, जिसे उनके चाहने वाले खूब पसंद करते हैं। बोल्डनेस के मामले में मोनालिसा के आगे बॉलीवुड की कई हसीनाएं फीकी है। उनकी हर अदा पर फैंस फिदा हैं। मोनालिसा की अदाएं इतनी कातिलाना है कि हर कोई घायल हो हो जाता है।

https://www.instagram.com/p/ClNlRnfIJMN/?utm_source=ig_embed&ig_rid=e422ecb0-16c2-490d-a323-8c57dc4305e1

मोनालिसा का असली नाम अंतरा बिसवास है। एक्ट्रेस ने अपने करियर में 50 से ज्यादा भोजपुरी फिल्मों में काम किया है। विक्रांत के साथ उनकी लव स्टोरी बिग बॉस 10 के सेट पर शुरू हुई थी। शो में इनके गेम से ज्यादा रोमांस चर्चा में रहता था। हालांकि, इसे फेक बताया गया था, मगर दोनों ने बिग बॉस 10 शो में ही शादी कर ली थी। तब से लेकर अब तक फैंस के बीच इनकी जोड़ी बहुत पसंद की जाती है।

Back to top button