शिक्षक/कर्मचारी

DA पर महासंघ से किया वादा मुख्यमंत्री ने निभाया…कर्मचारियों को 5% महंगाई भत्ता… अनिल शुक्ला बोले- ..


रायपुर 14 अक्टूबर 2022। राज्य सरकार ने दीपावली के पहले प्रदेश के अधिकारियों-कर्मचारियों को 5 प्रतिशत डीए (महंगाई भत्ता) वृद्धि की है। बढ़े हुए महंगाई दर की राशि का 1 अक्टूबर 2022 से नगद भुगतान किया जाएगा। डीए में पांच प्रतिशत की वृद्धि के बाद प्रदेश में सातवें वेतनमान से वेतन पाने वालों को 33 प्रतिशत महंगाई भत्ता मिलेगा। महंगाई भत्ते में वृद्धि का यह आदेश यूजीसी, एआईसीटीई और आकस्मिकता से वेतन पाने वाले कर्मचारियों के लिए भी लागू होगा।

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने 13 अगस्त को छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी महासंघ के प्रतिनिधि मंडल से चर्चा में दिवाली के पहले राज्य के कर्मचारियों को पांच प्रतिशत महंगाई भत्ता देने का आदेश जारी कर वादा निभाया है। छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी महासंघ के प्रांतीय संयोजक अनिल शुक्ला,महासचिव ओ पी शर्मा ,प्रांतीय प्रवक्ता संजय तिवारी तथा मंत्रालय कर्मचारी संघ के अध्यक्ष महेंद्र सिंह राजपूत ने 29 सितंबर को मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौप कर राज्य के कर्मचारियों एवम पेंशनरों को दिवाली के पहले 6 प्रतिशत डीए एवम सातवें वेतनमान की दर पर गृह भाड़ा भत्ता देने की मांग किया था।

ज्ञापन के उपरांत प्रदेश के कर्मचारियों को सातवें वेतनमान की पांचवी किस्त का एरियर्स तथा 1अक्टूबर से 33 प्रतिशत डीए के आदेश जारी कर राज्य के कर्मचारियों को दिवाली की सौगात दिया है। कर्मचारी अधिकारी महासंघ के अनिल शुक्ला, ओ पी शर्मा, संजय तिवारी ,कमलेश सिंह राजपूत,रोहित तिवारी, महेंद्र सिंह राजपूत,तीरथ लाल सेन, रामायण सूर्यवंशी,शिव कुमार पाण्डेय, अशोक कुमार नावरे, करन सिंह अटेरिया,सुनील यादव,आलोक मिश्रा, पी आर साहू, अश्वनी गुर्देकर, सतीश पसेरिया,अजय परिहार, दीपक शर्मा, विजय गोपाल राव, डी पी मनहर, सुरेंद्र सिंह ठाकुर, विजय गोपाल राव, आदित्य श्रीवास्तव आदि कर्मचारी नेताओं ने मुख्य मंत्री के प्रति आभार व्यक्त करते हुए राज्य के पेंशनरों को भी 5 प्रतिशत महंगाई राहत दीपावली के पहले देने का अनुरोध किया है

Back to top button