बिग ब्रेकिंगशिक्षक/कर्मचारी

CG-छुट्टी : स्थानीय अवकाश का आदेश हुआ जारी.. देखिये छुट्टी की लिस्ट, आदेश

बालोद 26 दिसंबर 2022। साल 2022 अब विदा होने वाला है, वहीं नये साल 2023 के स्वागत करने का हर कोई इंतजार कर रहा है। इन सबके बीच हर कोई इंतजार कर रहा है कि अगले साल छुट्टियां कब-कब रहेगी। शासकीय कर्मचारियों के लिए तीन स्थानीय अवकाश जिले में कलेक्टर स्थानीय आयोजनों और त्योहारों के मद्देनजर घोषित करते हैं। कलेक्टर ने बालोद जिले के लिए स्थानीय अवकाश घोषित किया है।

अगले साल यानि 2023 में 19 सितंबर 2023 दिन मंगलवार को गणेश चतुर्थी, 23 अक्टूबर 2023 दिन सोमवार को महानवमी और 13 नवंबर को दिन सोमवार गोवर्धन पूजा को बालोद जिले में स्थानीय अवकाश रहेगा। कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने इसे लेकर आदेश जारी कर दिया है।

Back to top button