क्राइम

CG NEWS-VIDEO: पेशी में कोर्ट पहुंचे युवक पर चाकू से जानलेवा हमला, वारदात को अंजाम देकर फरार हुआ आरोपी, घटना के बाद एसपी ने कहा…..

दुर्ग 1 दिसंबर 2022। दुर्ग जिला में शातिर बदमाशों के हौसल बुलंद नजर आ रहें है। यहां कोर्ट में पेशी के लिए पहुंचे एक युवक पर अज्ञात हमलावरों ने चाकू से जानलेवा हमला कर फरार हो गये। चाकूबाजी की इस घटना में युवक के पैर में गंभीर चोटे आई हैं, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं। वही एसपी ने इस घटना पर तत्काल संज्ञान लेते हुए आरोपियों की धरपकड़ का आदेश दिया हैं।

पूरा घटनाक्रम दुर्ग के कोतवाली थाना क्षेत्र का हैं। बताया जा रहा हैं कि छावनी निवासी राहुल राजपूत किसी मामले में पेशी के लिए कोर्ट पहुंचा हुआ था। कोर्ट के पास ही वह खड़ा था, तभी अज्ञात लोगों ने उस पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। इस घटना में राहुल राजपूत के पैर पर गंभीर चोट आये हैं। कोर्ट के पास दिनदहाड़े हुए चाकूबाजी की घटना को देख हड़कंप मच गया।

आनन फानन में घटना की जानकारी पुलिस को दी गयी। घायल युवक को पुलिस ने उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। एसपी अभिषेक पल्लव ने बताया कि घायल युवक पेशी के लिए कोर्ट पहुंचा हुआ था। हमलावरों के संबंध में पता लगाया जा रहा हैं। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी कर इस घटना की वजह का पुलिस खुलासा करेगी।

Back to top button