हेडलाइन
CG:तेंदुआ ने किया महिला का शिकर, जंगल गई महिला पर तेंदुए का हमला, खौफ में लोग…
कांकेर 15 जनवरी2024|उत्तर बस्तर कांकेर में लकड़ी बीनने जंगल गई महिला का तेंदुआ ने शिकार कर लिया, जिसके बाद लोगों में दहशत है। बताया जा रहा है कि महिला जंगल में लकड़ी बीनने गई थी, उसी दौरान तेंदुआ ने महिला पर हमला कर दिया।
जानकारी के मुताबिक घटना कांकेर जिले के कोरर वन परिक्षेत्र के दाबकट्टा गांव के जंगल का है। जहां महिला जंगल में लकड़ी बीन रही थी, उसी दौरान तेंदुआ ने महिला पर हमला कर उसका शिकार कर लिया,इस घटना के बाद से आसपास के ग्रामीण खौफ में है। इधर मामले की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर आगे की कार्रवाई में जुट गई थी।