बिग ब्रेकिंग

CG : आदमखोर तेंदुआ- पोते के बाद दादी को भी तेंदुआ ने बनाया अपना शिकार….घर से घसीटते हुए ले गया तेंदुआ, 200 मीटर दूर मिला धड़ और सर अलग-अलग

गरियाबंद 21 अक्टूबर 2021। गरियाबंद में एक बार फिर आदमखोर तेंदआ का आतंक दिख रहा है। बच्चे के बाद एक महिला को भी तेंदुए ने अपना शिकार बनाया है। देर शाम महिला को तेंदुआ घर के बगल से खींचकर ले गया, घर से करीब 200 मीटर दूर महिला का क्षत-विक्षत शव मिला है। महिला का सर और धड़ अलग-अलग पड़ा हुआ था। घटना जिला मुख्यालय से करीब 6 किलोमीटर दूर कुचेना गांव का है।

जानकारी के मुताबिक 60 वर्षीय महिला अपने घर के बाड़ी में शाम करीब सात बजे थे, तभी तेंदुआ आया और उसे अपना शिकार बना लिया। महिला को दूर तक खींचकर ले जाने के निशान भी बने हुए थे। इधर घरवालों को जब काफी देर बाद भी बुजुर्ग धनवारिन बाई की कोई जानकारी नहीं मिली, तो उन्होंने खोजबीन शुरू की। करीब 200 मीटर दूर महिला का शव पड़ा था। महिला के शव को तेंदुआ खा रहा था।

महिला के धड़ के कुछ दुरी पर ही उसका सर पड़ा था। जिस महिला को तेंदुआ ने अपना शिकार बनाया, उसी महिला के पोते को भी करीब 2 साल पहले तेंदुआ ने अपना शिकार बनाया था। इधर घटना के बाद मौके पर वन विभाग की टीम पहुंची हुई है।

Back to top button