हेडलाइन

CG : 21 साल में 51 हजार रामचरित मानस बांटकर सांसद मोहन मंडावी ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, मुख्यमंत्री और विधानसभा स्पीकर हुए आयोजन में शामिल..

बालोद 17 जनवरी2024। प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज बालोद जिले के प्रवास पर रहे और जिले के गुण्डरदेही में तुलसी मानस प्रतिष्ठान की ओर से आयोजित रामचरित मानस वितरण समारोह में शामिल हुए। मुख्यमंत्री के साथ विधानसभा स्पीकर डॉ रमन सिंह, सांसद मोहन मंडावी सहित भाजपा के कई नेता मौजूद रहे।
दरअसल कांकेर लोकसभा सांसद मोहन मंडावी वर्ष 2002 से रामचरित मानस बांट रहे हैं और आज मुख्यमंत्री और विधानसभा स्पीकर की मौजूदगी में 3000 रामायण बांटने के साथ ही कुल 51 हजार रामायण बांटकर गोल्डन बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज किया।

170 करोड़ के विकास कार्यों का किया लोकार्पण व भूमिपूजन

सांसद के इस कार्य को लेकर मुख्यमंत्री और विधानसभा स्पीकर ने सराहना की। इस दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 170 करोड़ के विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री ने 22 जनवरी को अयोध्या में होने वाले आयोजन की जानकारी मंच के माध्यम से दी। उन्होंने मोदी सरकार की गारंटी को पूरा करने का भरोसा दिलाया। मुख्यमंत्री ने कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस के घोषणा पत्र में होने के बावजूद उन्होंने बोनस नहीं दिया लेकिन भाजपा की सरकार बनते ही तत्काल बोनस दिया। उन्होंने पीएससी घोटाले की जांच को सीबीआई को सौंपने की बात जनता को बताई और दोषियों पर कार्यवाही करने का भरोसा दिलाया।

Back to top button