क्राइम

CG NEWS : 2 महिलाओं की मौत, रतनपुर दर्शन करने जा रहे टाटा मैजिक को ट्रेलर ने मारी टक्कर

बिलासपुर 27 अप्रैल 2023। बिलासपुर में रफ्तार के कहर ने एक बार फिर दो महिलाओं की जान ले ली। यहां बिलासपुर-रतनपुर मार्ग पर तेज रफ्तार ट्रेलर के चालक ने सड़क किनारे खड़ी टाटा मैजिक को चपेट में लेकर जोरदार टक्कर मार दी। इस भीषण सड़क हादसा में टाटा मैजिक के परखच्चे उड़ गये, वही उसमे सवार दो महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गयी,जबकि 5 लोगों की हालत नाजुक बनी हुई हैं। गंभीर रूप से घायल 2 लोगों को रतनपुर से सिम्स अस्पताल रिफर किया गया हैं। बताया जा रहा हैं कि दोनों महिलांए रतनपुर मां महामाया मंदिर दर्शन करने जा रही थी।

सड़क दुर्घटना का ये मामला रतनपुर थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक बिलासपुर से यात्रियों को लेकर रतनपुर की तरफ जा रहा मैजिक वाहन मदनपुर के पास सवारी उतार रहा था। नेशनल हाईवे पर सड़क किनारे रोककर मैजिक वाहन का चालक यात्रियों को उतार रहा था, तभी पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रेलर ने मैजिक वाहन को चपेट में लेते हुए टक्कर मार दी। इस टक्कर से वाहन उछलकर रोड से नीचे खेत में जा गिरा। इसमें सवार यात्री भी उसके साथ खेत में जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा हैं कि इस हादसे की शिकार राजकिशोर नगर निवासी 68 साल की पुष्पा अपने पड़ोस में रहने वाली लक्ष्मीकांता सहित अन्य के साथ रतनपुर स्थित मां महामाया मंदिर देवी दर्शन करने के लिए जा रही थी।

ये लोग मैजिक वाहन में सवार थे। मदनपुर में जब सवारी उतारने के लिए गाड़ी खड़ी हुई, तब उसमें नौ लोग सवार थे। इस हादसे में पुष्पा और लक्ष्मी समेत नौ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इस घटना के बाद घायलों को रतनपुर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उन्हें इलाज के लिए भर्ती किया गया है। इस हादसे में टाटा मैजिक सवार दो महिलाओं की मौत हो गई। जिनमें मदनपुर निवासी सावित्रीबाई और सरकंडा निवासी लक्ष्मीकांता सांगा शामिल हैं। वहीं पांच अन्य की हालत गंभीर बनी हुई है, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि गंभीर रूप से घायल दो लोगों को सिम्स रेफर किया गया है।

Back to top button