क्राइम

CG NEWS : दो भाईयों की मौत – रेल्वे स्टेशन मेहमानों को छोड़कर लौट रहे भाईयों को ट्रेलर ने रौदा, मौके पर ही दोनों ने तोड़ा दम….

दुर्ग 23 जनवरी 2023। दुर्ग जिला में रफ्तार के कहर ने दो सगे भाईयों की जान ले ली। बताया जा रहा हैं कि बाइक से दोनों भाई रेल कालोनी अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान अचानक ट्रेलर को सामने से आता देख बाइक अनबैलेंस होकर गिर गयी। दोनों भाई संभल पाते इतने में तेज रफ्तार ट्रेलर के चालक ने दोनों भाईयों को रौंदते हुए निकल गया। इस दुर्घटना की जानकारी के बाद पुलिस ने मौके से शव का उठवाकर आरोपी चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर तलाश कर रही हैं।

सड़क हादसे में दो भाईयों की मौत की ये घटना भिलाई तीन थाना क्षेत्र में घटित हुआ। बताया जा रहा हैं कि 22 वर्षीय अंकित सिंह राजपूत और 17 वर्षीय आदित्य सिंह राजपूत सड़क हादसे के शिकार हुए हैं। मृतक के परिजनों ने बताया कि रेल नगर स्थित घर में आदित्य की मौसी की शादी थी। उसमें बिहार से उसकी मौसी का लड़का अंकित यहां आया हुआ था। शादी के बाद वो कुछ दिन यहीं रुक हुआ था। आदित्य ज्योति स्कूल में 11वीं क्लास का छात्र था और अंकित बिहार में कॉलेज की पढ़ाई करता था। दोनों भाई घर में आए मेहमानों को भिलाई तीन रेलवे स्टेशन छोड़ने गए थे। वहां से लौटते समय सिरसा गेट के सामने अचानक ट्रेलर आ गया। जिसे देखने के बाद बाइक अनयंत्रित होकर गिर गया। इस दुर्घटना के बाद घायल दोनों युवकों को ट्रेलर के चालक कुचल कर मौके से फरार हो गया। उधर घटना की जानकारी के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को घटना की जानकारी दिया गया। रात के वक्त ही पुलिस ने दोनों युवकों के शव को मरच्यूरी में शिफ्ट कराया गया। उधर इस घटना की जानकारी के बाद मृतक के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हैं। बताया जा रहा हैं कि आदित्य के पिता बिहार में रहते हैं। वो बचपन से ही अपनी नानी के यहां भिलाई नगर में रहता था, यहीं रहकर वह पढ़ाई भी कर रहा था। उसकी मौसी की शादी कुछ दिन पहले ही हुई। जिसमें सभी मेहमान सहित आदित्य के माता पिता भी आए थे। एक दिन पहले ही वो बिहार गए थे। जैसे ही बेटे की मौत की जानकारी मां-बाप को मिली वो वहां से भिलाई के लिए निकल गए हैं। पुलिस ने इस दुर्घटना पर अज्ञात चालक के खिलाफ अपराध दर्ज कर उसकी सरगर्मी से तलाश कर रही हैं।

Back to top button