क्राइम

CG NEWS : शराबी पति ने कुल्हाड़ी से किया पत्नी को पर जानलेवा हमला, शराब के लिए पैसा नही मिलने पर सनकी शख्स ने दिया घटना को अंजाम, पुलिस ने जंगल से किया….

कोरबा 19 दिसंबर 2022। कोरबा के वनांचल क्षेत्र श्यांग में शराब के लिए पैसा नही देने पर शख्स ने पत्नी पर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला कर दिया गया। इस घटना में गंभ्ज्ञीर रूप से घायल महिला को चिंताजनक हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं। वही वारदात के बाद फरार आरोपी को पुलिस ने जंगल से गिरफ्तार कर लिया हैं। पुलिस की माने तो आरोपी आदतन शराबी हैं और उसने शराब के नशे में ही इस जानलेवा हमले को अंजाम दिया था।

हत्या के प्रयास का ये मामला कोरबा जिला के श्यांग थाना क्षेत्र का हैं। बताया जा रहा हैं कि श्यांग थाना के ग्राम खिसलारीपारा में प्रफुल्ल यादव अपनी पत्नी लगनमती और 16 साल के बेटे रामकुमार के साथ रहता है। रोजी मजदूरी कर प्रफूल्ल घर का खर्चा चलाता था। रोज की तरह रविवार की शाम को भी वह शराब पीकर घर पहुंचा था। पुलिस के मुताबिक घर में शाम के वक्त तीनों ने मिलकर खाना खाया। इसके बाद रात को ही उसका बेटा सोने चला गया था। रात के वक्त प्रफुल्ल ने अपनी पत्नी से फिर से शराब पीने के लिए पैसों की मांग की। मगर लगनमती ने दोबारा शराब पीने से मना करने लगी।

पत्नी के मना करने से गुस्साये शख्स ने तैश में आकर पत्नी के साथ विवाद करने लगा और फिर कुल्हाड़ी उठाकर उसने लगनमती पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। घटना के वक्त महिला बचाव के लिए जोर-जोर से चिल्ला रही थी। इतने में चिल्लाने की आवाज सुनकर पड़ोस में रहने वाला लगनमती का भाई मौके पर पहुंच गया। वहीं आरोपी पति मौके से फरार हो गया। घटना के बाद आनन फानन में महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया है।

जहां उसका उपचार जारी है। इसके अलावा पुलिस को भी पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी गई थी। जिसके बाद से पुलिस ने इस केस में मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस की टीम मौके पर पहुंची, मगर आरोपी गांव में नहीं मिला था। इस बीच गांव के ही ग्रामीणों ने आरोपी को जंगल की तरफ भागने की जानकारी दी गयी। पुलिस ने जब पतासाजी शुरू की तो आरोपी जंगल में छिपा हुआ था, जिसे पुलिस टीम ने देर रात ही पकड़कर गिरफ्तार कर लिया हैं।

Back to top button